x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

साजिद नाडियाडवाला ने किया फिल्म ‘सनकी’ का ऐलान, पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखेंगे अहान शेट्टी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने मिलन लुथरिया की ‘तड़प’ से साल 2021 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके फिल्म के बाद वह अब अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। अहान शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म ‘सनकी’ के लिए साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है। अहान इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। आज शनिवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है।

अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी फिल्म

साजिद के साथ अहान और पूजा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया है। तीनों की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा गया है, ‘वैलेंटाइन डे पर ‘सनकी’ सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं।’ पोस्ट के जरिए बताया गया है कि फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। रजत अरोड़ा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। नवोदित निर्देशक अदनान ए शेख और यासिर जाह फिल्म के निर्देशक हैं।

साजिद के साथ दूसरी बार काम करेंगे अहान

बता दें कि अहान ने 2021 में फिल्म ‘तड़प’ के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। खास बात यह है कि उनकी इस फिल्म के निर्माता साजिद ही थे, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘सनकी’ के लिए भी अहान को ही चुना है। तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ कमाल नहीं किया, लेकिन अहान अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों को भा गए थे।

पूजा हेगड़े संग ऑन स्क्रीन रोमांस करेंगे अहान शेट्टी

अब दोबारा निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने एक्टर अहान शेट्टी के साथ ही अगली फिल्म का मेगा ऐलान किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में अदाकारा पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इस मूवी का धांसू ऐलान करते हुए मेकर्स ने कहा, ‘सनकी अपने रास्ते पर है। सिनेमाघरों में वैलेंटाइन्स डे के दिन पहुंचने वाली है। साजिद नाडियाडवाला की सनकी अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े के साथ 14 फरवरी 2025 के दिन सिनेमाघर पहुंचेगी।’ इस फिल्म का निर्देशन अदनान शेख और यासिर जेह करने वाले हैं। इस मेगा ऐलान के बाद एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में अहान शेट्टी की अगली फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अपनी अगली फिल्म को लेकर उत्साहित हैं अहान शेट्टी

अहान शेट्टी अपनी अगली फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। वह फिल्म में एक अनोखा और विचित्र किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिनेमाघरों में इन दिनों कई फ्रेश जोड़ियां देखने को मिली हैं। ऐसे में अब दर्शकों को अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की घोषणा के बाद दर्शकों में इसके लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। रजत अरोरा द्वारा लिखित इस फिल्म को अदनान ए. शेख और यासिर जाह ने निर्देशिक किया है।

तारा सुतारिया के साथ किया अहान ने किया था डेब्यू

‘सनकी’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अहान शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘तड़प’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे। ‘तड़प’ दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हुई थी।

वरुण बनने वाले थे फिल्म का हिस्सा

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। अहान फिल्म से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। वह इसमें एक बड़ा विचित्र किरदार निभाने जा रहे हैं। वैसे पहले अहान की जगह इसमें वरुण धवन को कास्ट करने की बात चल रही थी। 2020 में जब साजिद की यह फिल्म चर्चा में आई थी तो उन्होंने सबसे पहले इसके लिए वरुण से संपर्क किया था और उन्होंने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई थी। वरुण ने फिल्म क्यों छोड़ी, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है।बता दें कि इससे पहले साजिद नाडियाडवाला ने अपनी मचअवेटेड मूवी ‘सनकी’ के लिए वरुण धवन को अप्रोच किया था। ‘जुड़वां 2’ और ‘ढिशूम’ के बाद एक्टर-प्रोड्यूसर ने ‘सनकी’ के लिए हाथ मिलाया था। हालांकि बाद में डेट्स की वजह से इस फिल्म को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई। जिसके बाद इस मूवी में अहान शेट्टी की धांसू एंट्री हो गई है।

दर्शकों को मिलने वाली है कई नई जोड़ियों की सौगात

2024 में कई नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी। जहां अब अहान और पूजा पहली बार पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे, वहीं दीपिका पादुकोण को जल्द ही फिल्म कल्कि 2898 में प्रभास के साथ देखा जाएगा। ‘छावा’ में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना साथ दिखेंगे। ‘रेड 2’ में वाणी कपूर और अजय देवगन तो देवा में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। उधर ‘योद्धा’ में राशि खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी बनी है।

अहान शेट्टी की दूसरी मूवी के लिए एक्साइटेड दिखे फैंस

फिल्म स्टार अहान शेट्टी की इस अगली फिल्म के ऐलान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘लंबी तड़प के बाद इंतजार खत्म हुआ।’ तो दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘लंबे इंतजार के बाद अहान शेट्टी की फिल्म का ऐलान सुनकर मन खुश हो गया।’ जबकि, एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘अहान शेट्टी ने वरुण धवन की मूवी ले ली यार।’ लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

कब रिलीज होगी अहान शेट्टी की सनकी?

साजिद नाडियावाला ने सनकी की कास्ट के साथ-साथ रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। फिल्म प्यार के महीने में थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म को 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। नाडियावाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा है, “वैलेंटाइन डे पर सनकी सिनेमाघरों पर कब्जा करने की राह पर हैं।”

Back to top button