x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा बंगले में खेलती आई नजर ,लीक हुई तस्वीर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी लाडली बेटी राहा कपूर के कारण अक्सर लाइमलाइट में छाए रहते हैं। क्रिसमस के मौके पर इन्होंने अपनी सालभर की बच्ची की झलक दुनियावालों को दिखाई थी। उन्होंने बाकायदा पैप्स को घर बुलाया था और उसके बाद उससे लोगों को रूबरू करवाया था। इसके बाद वह अक्सर उनके साथ नजर आने लगे। अब तो राहा चलने भी लगी है, जिसकी तस्वीर सामने आई है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा बंगले में खेलती आई नजर

सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे स्पेशल फेज यानि के पेरेंटिग को इंजॉय कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया दोनों ही वर्क फ्रंट से फ्री होकर ज्यादा से ज्यादा समय बेटी राहा के साथ ही बिताना पसंद करते हैं। अब इस फैमिली का क्वालिटी टाइम स्पेड करते तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

धीरे-धीरे चलना सीख रही राहा

दरअसल, ‘ईटाइम्स’ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और राहा नजर आ रहे हैं। सभी घर के गार्डन में खड़े हैं। एक तरफ एक्टर्स और डायरेक्टर हैं तो दूसरी तरफ राहा है, जो हाथ पीछे बांधे हुए एक पैर उठाए और दूसरे पैर को जमीने पर रखे हुए खड़ी है। और उसकी मस्ती देख मम्मी-पापा दोनों खुश हो रहे हैं।हाल ही में लविंग पैरेंट्स को अपनी बेटी के साथ खेलते हुए देखा गया। राहा एक साल से ज्यादा की हो चुकी हैं, जो धीरे-धीरे चलना सीख रही हैं। अब जैसे ही राहा कपूर ने अपना पहला कदम खुद उठाया है, उनके माता-पिता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनके लिए चीयरलीडर्स बनते देखा जा सकता है।

बच्ची व्हाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही राहा

वायरल हुई तस्वीर में आलिया और रणबीर को राहा के साथ एक गार्डन में देखा जा सकता है। जहां प्यारे माता-पिता एक तरफ खड़े नजर आए, वहीं राहा उनकी तरफ प्यार से देखती नजर आईं। बच्ची व्हाइट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थी। जबकि आलिया ने नेकलाइन पर रेड बॉर्डर वाली ब्लू ड्रेस पहनी थी और रणबीर नेवी ब्लू शॉर्ट्स के साथ रेड टी-शर्ट पहने नजर आए।

चलने लगी आलिया-रणबीर की राहा

View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)

राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था। वह अब डेढ़ साल की हो रही है। ऐसे में उसने अब चलना शुरू कर दिया है। ये फोटो हालांकि न तो आलिया ने पोस्ट की है और न ही अयान मुखर्जी ने। रणबीर को जैसे सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं। अब एक तरह से ये तस्वीर उनके ही घर से लीक हुई है, जिसे देख हर कोई चौंक गया है और कुछ तो ये मानने को ही राजी नहीं कि ये राहा है।

आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया

29 फरवरी 2024 को रणबीर कपूर को अपनी मां नीतू कपूर, पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के लिए जामनगर जा रहे थे। एक झलक में आलिया अपनी बच्ची राहा को गोद में लिए नजर आई थीं, जो बेहद प्यारी लग रही थी। जहां आलिया ने बेज कलर का को-ऑर्ड सेट चुना था, वहीं राहा मैचिंग सैंडल के साथ पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं।

राहा को लोगों ने बताया जेह और तैमूर

राहा को यूं चलता देख एक यूजर ने लिखा, ‘ये राहा नहीं हो सकती। वह बहुत छोटी है। वो अभी चल नहीं सकती। ये या तो तैमूर है या फिर जेह।’ वहीं, एक यूजर ने उन्हें जवाब दिया और बताया कि ये राहा ही है। हाल ही में राहा, जेह के बर्थडे पार्टी में भी नजर आई थी। वहां रणबीर उन्हें गोद में उठाए पहुंचे थे, जहां उनके एक्सप्रेशन्स को पैप्स ने कैमरे में कैद कर लिया और उसकी फिर आलिया से तुलना हो रही थी।

Back to top button