x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सिंघम अगेन’ में विलेन की हुई एंट्री , एक्टर का खून से सना फर्स्‍ट लुक देख सबके उड़े होश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग सितंबर, 2023 में शुरू हुई थी।रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ की तीसरी इंस्टॉलमेंट 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें न सिर्फ अजय देवगन, बल्कि अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह नजर आएंगे। इनके अलावा दीपिका पादुकोण का भी फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया था।अब खून से सने हुए चेहरे के साथ अर्जुन कपूर की सेट से एक फोटो शेयर की गई है। उनका भी फर्स्ट लुक और किरदार दोनों बता दिया गया है।

अर्जुन कपूर की ‘सिंघम अगेन’ में हुई एंट्री

अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘सिंघम का विलन! हिट मशीन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं तो आसमान में उड़ रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि फिल्म में तबाही होगी।’ एक तस्वीरे में वह धारदार हथियार लेकर बैठे हुए हैं। उस पर तो खून लगा ही हुआ है। साथ ही खून के छींटो से एक्टर का भी चेहरा और दांत सना हुआ है और वह ठहाके लगा रहे हैं। वहीं, पीछे उनके कुछ साथी भी हथियार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

अर्जुन ने साझा किया लुक

रोहित ने लिखा, ‘इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है, क्या मैं कह सकता हूं कि अब जो आएगा, वो शैतान है।’ अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कि हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सिंघम का विलेन। रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि ‘सिंघम अगेन’ में तबाही मचा देंगे।’ रणवीर ने तस्वीरों को कैप्शन के साथ साझा किया, ‘मेरे बाबा सबसे बुरे।’

अर्जुन बोले- वादा करता हूं.. तबाही मचाऊंगा

वहीं खुद अर्जुन ने अपने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, ‘सिंघम का विलेन! हिट मशीन रोहित शेट्‌टी सर के कॉप वर्ल्ड का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वादा करता हूं कि तबाही मचाऊंगा.. ।’ इसके अलावा इसे शेयर करते हुए अर्जुन कपूर के सबसे खास दोस्त रणवीर सिंह ने लिखा, ‘माय बाबा बैडेस्ट।’ बता दें कि रणवीर और अर्जुन इससे पहले ‘गुंडे’ में साथ काम कर चुके हैं।

सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया लुक

अर्जुन के इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, हुमा कुरैशी, वरुण धवन और अंशुला कपूर जैसे सेलेब्स ने भी उनके इस लुक की तारीफ करते हुए गुड लक विश किया है।

मलाइका अरोड़ा ने दिया ये रिएक्शन

दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर और रणवीर कपूर आमने सामने हैं। उनके चेहरे का क्लोजअप है, जिसमें टशन के साथ एक-दूसरे को लुक दे रहे हैं। अब इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने फायर इमोजी के साथ ऑल द बेस्ट कहा। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने फायर इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। वरुण धवन, ताहिरा कश्यप और हुमा कुरैशी ने भी रिएक्ट किया।

‘सिंघम अगेन’ स्टार कास्ट

‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो यह फिल्म साल 2011 में आई ‘सिंघम’ और 2014 में रिलीज हुई ‘सिंघम रिटर्न्स’ का तीसरा पार्ट है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है और यह उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। फिल्म में कई कलाकार पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से अब तक रणवीर सिंह से लेकर दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब खून से सने हुए चेहरे के साथ अर्जुन कपूर की सेट से एक फोटो शेयर की गई है।

Back to top button