x
विश्व

चिली के जंगल में आग लगने से 99 लोगों की गई जान,सैकड़ों घर हुए राख


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है और 32 शवों की पहचान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग बुझाने के लिए 19 हेलीकाप्टर और 450 से अधिक अग्निशामकों को लगाया गया है।

1100 से ज्यादा घर राख

दक्षिण अमेरिकी देश चिली के जंगलों में आग भड़कने से 99 लोग मारे गए, जबकि 1100 से ज्यादा घर राख हो गए। आपाकालीन सेवा विभाग हेलिकॉप्टर व ट्रकों की मदद से शहरी इलाकों में आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग झुलस गए हैं, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। लगभग 10 लाख की आबादी वाले मध्य चिली के वालपराइसो क्षेत्र के कई हिस्सों में काला धुआं फैला हुआ है।

वालपराइसो की स्थिति सबसे नाजुक

गृहमंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि वालपराइसो की स्थिति सबसे नाजुक है। उन्होंने कहा कि देश 2010 के भूकंप के बाद सबसे खराब आपदा का सामना कर रहा है। वालपराइसो क्षेत्र में तीन आश्रय स्थल बनाए गए हैं। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि स्थिति वास्तव में बहुत कठिन है।बोरिक ने चिलीवासियों से बचावकर्मियों के साथ सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर आपको वह स्थान छोड़ने को कहा जाता है तो ऐसा करने में संकोच न करें। गर्मी के महीनों में चिली में जंगल की आग असामान्य नहीं है।

92 जंगलों में लगी है आग, तेजी से फैल रही

मध्य और दक्षिण क्षेत्र में 92 जंगलों में आग लगी है। बड़ी चिंता यह है कि आग घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर फैल रही है। इस कारण लोगों, घरों और सुविधाओं के प्रभावित करने की बहुत अधिक आशंका है। बता दें कि चिली में गर्मियों के दौरान जंगल की आग आम बात है। पिछले साल यहां रिकॉर्ड गर्मी के दौरान लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई और 400,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हुई थी।

आग शहरी क्षेत्रों के बहुत करीब

पिछले साल रिकॉर्ड गर्मी के कारण लगभग 27 लोगों की मौत हो गई और 400,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हुई। टोहा ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार के बीच जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्र 30,000 से बढ़कर 43,000 हेक्टेयर हो गए। अधिकारियों की सबसे बड़ी ¨चता यह है कि आग शहरी क्षेत्रों के बहुत करीब भी भड़क उठी है।

Back to top button