x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अक्षय कुमार की आवाज में गाना ‘शंभू’ हुआ रिलीज -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अक्षय कुमार अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते है। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, एक्टर का हर अंदाज फैंस को पसंद आया है। अब खिलाड़ी कुमार ने सिंगिंग में हाथ आजमाया है। उन्होंने अपना म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ रिलीज किया, जिसमें एक्टर महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ 5 फरवरी को रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा समय हो गया है। अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। अक्षय कुमार ने एक्शन, हॉरर से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक अपना टैलेंट दिखाया है और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ होती है। अब एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपना म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ 5 फरवरी को रिलीज किया है, जिसमें वह महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है।

अक्षय का महादेव अवतार

‘शंभू’ के टाइटल वाले इस गाने को अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने परफॉर्म भी किया है। ‘शंभू’ के वीडियो में अक्षय, फिल्म ओएमजी 2 वाले लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्होंने शिव के दूत का रोल निभाया था। वहीं, ‘शंभू’ में खुद महादेव बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय कुमार ने शेयर किया गाना ‘शंभू’

अक्षय कुमार ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने गाने ‘शंभू’ को शेयर किया है। अक्षय कुमार के गाने ‘शंभू’ में आप देख सकते हैं कि वह महादेव वाले अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं और उनका डांस लोगों का ध्यान खींच रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज भी दी है। अक्षय कुमार के गाने ‘शंभू’ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बताते चलें कि गाने ‘शंभू’ को अक्षय कुमार ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोस के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स को अभिनव शेखर ने लिखा है और गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।

खिलाड़ी के खाते में ढेरों फिल्में

अक्षय कुमार ने शुक्रवार को फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी भी शेयर की थी, जो अब तक जॉर्डन में चल रही थी। बड़े मियां छोटे मियां के अलावा अक्षय कुमार के खाते में हाउसफुल 5, राउडी राठौर 2, वेलकम 3 और स्काई फोर्स समते कई प्रोजेक्ट्स हैं।

Back to top button