x
बिजनेस

बाजार में आने वाले हैं इन 4 कंपनियों के IPO


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बाजार में जल्द ही 4 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आने वाली हैं। इन आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। पिछले दिनों बहुत सी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं। इनमें से कई में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। हालांकि कुछ में नुकसान भी उठाना पड़ा है। ऐसे में आप किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। बाजार नियामक सेबी ने एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, जेएनके इंडिया, एक्जिकॉम टेली सिस्टम्स और एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी दे दी है। सेबी ने स्टालियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स के आईपीओ दस्तावेजों को लौटा दिया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने स्टालियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स के आईपीओ दस्तावेजों को लौटा दिया है। हालांकि, किस कारण से इस कंपनी के दास्तावेज लौटा दिए गए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के दस्तावेजों के अनुसार, इसके आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि इसमें 85.57 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी होगी। एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की स्थापना 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी ने की थी।

एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के दस्तावेजों के अनुसार, इसके आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि इसमें 85.57 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी होगी। एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की स्थापना 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी ने की थी। जेएनके इंडिया के आईपीओ में 300 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 84.21 लाख इक्विटी शेयर का ओएफएस होगा। उदयपुर की एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ में 1.1 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री होगी। इसमें कोई ओएफएस नहीं होगा। एक्जिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ में 400 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 74 लाख इक्विटी शेयरों का ओएफएस होगा। कंपनी में 71.45 प्रतिशत हिस्सेदारी नेक्स्टवेब कम्युनिकेशंस की है।

Back to top button