x
मनोरंजन

ऑस्कर नॉमिनेटेड मशहूर प्रोड्यूसर Bradley Thomas की पत्नी ने किया सुसाइड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मनोरंजन जगत से आज बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और कंट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे का निधन हो गया है। इस खबर से फैंस को जो सदमा लगा है उससे अभी तक वो उभरे भी नहीं हैं उससे पहले ही एक और दुखद खबर आ गई है। अब एक मशहूर प्रोड्यूसर की पत्नी का निधन हो गया है। इस प्रोड्यूसर को ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है। ऐसे में उनकी पति भी कई बार मीडिया अपीयरेंस दे चुकी हैं। लेकिन अब 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

बालकनी से लगाई छलांग

किलर ऑफ द फ्लावर मून (Killers of the Flower Moon) के प्रोड्यूसर ब्रैडली थॉमस (Bradley Thomas) की पत्नी इसाबेल थॉमस (Isabelle Thomas) अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपनी अंतिम सांस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसाबेल थॉमस ने एक होटल की बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद अब उनके परिवार पर मातम का साया छा गया है और सभी लोग सदमे में हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनपर कोई पहाड़ टूट पड़ा हो। अब होटल के अधिकारियों का कहना है कि इसाबेल थॉमस सोमवार की रात होटल में मृत मिली थीं क्योंकि उन्होंने वहां बालकनी से छलांग लगा दी थी।

दो बच्चों के थे पेरेंट्स

ब्रैडली थॉमस और इसाबेल की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। दोनों कई मूवी प्रीमियर्स और इवेंट्स में एक साथ नजर आते थे। दोनों को आखिरी बार एक साथ 13 जनवरी 2024 को स्पॉट किया गया। दोनों बाफ्टा टी पार्टी में शामिल हुए थे। इसाबेल के निधन पर हॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है।

नहीं मिला सुसाइड नोट

अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण सुसाइड बताया गया है। रिपोर्ट में लिखा है कि ऊंचाई से गिरने की वजह से उनके शरीर में पर दर्दनाक चोटें आई हैं और इसी वजह से उनकी मौत हो गई। बता दें, आत्महत्या से पहले इसाबेल ने कोई आखिरी नोट नहीं लिखा है। अगर लिखा भी होगा तो वो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इसके अलावा प्रोड्यूसर की पत्नी ने ये कदम क्यों उठाया अभी तक इस बात का खुलासा भी नहीं हो पाया है। यानी अभी तक उनकी आत्महत्या की वजह का खुलासा भी नहीं हुआ है।

ब्रैडली और इसाबेल के बारे में

ब्रैडली और इसाबेल ने 2018 में शादी की और दो बच्चों के माता-पिता हैं। इस जोड़े ने पिछले कुछ सालों में हॉलीवुड में अलग अलग फिल्म प्रीमियर और रेड-कार्पेट कार्यक्रमों में अपनी यात्रा साझा की थी। उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति 13 जनवरी, 2024 को 2024 बाफ्टा टी पार्टी के दौरान मेबोर्न बेवर्ली हिल्स में थी। ‘डंब एंड डम्बर’, ‘देयर इज़ समथिंग अबाउट मैरी’, ‘किंगपिन’, ‘शैलो हैल’ और कई जैसी हिट फिल्मों में अपने योगदान के लिए जाने जाने वाले ब्रैडली थॉमस को अब एक अकल्पनीय व्यक्तिगत त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है। हॉलीवुड समुदाय इसाबेल थॉमस की मृत्यु पर शोक मना रहा है, एक दुखद घटना जिसने आगामी ऑस्कर के जश्न के माहौल पर छाया डाल दी है।

Back to top button