x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस वाला बंगला छोड़ नए घर में हुई शिफ्ट,दिखाई अपने नए घर की झलक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हाल ही खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना लॉस एंजेलिस वाला घर खाली कर दिया है और दूसरी जगह शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका और निक ने इस घर को करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 166 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन घर में पानी की दिक्कत है, जिसके कारण अलग-अलग हिस्सों में सीलन आ गई है, और काई लग गई है। अब जहां प्रियंका ने अपने नए आशियाने की झलक दिखाई, वहीं वह इसके एक कोने में बैठकर बारिश का मजा लेती नजर आईं।

प्रियंका ने अपने नए घर की दिखाई झलक

गुरुवार देर शाम प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक वीडियो शेयर कर अपने नए घर की झलक फैंस के साथ शेयर की है. वीडियो में एक्ट्रेस बारिश के दिन को एंजॉय करती हुई नजर आईं. वीडियो में प्रियंका और निक दिखाई दिए, प्रियंका ने खुलासा किया कि वह एक बड़ी सी खिड़की वाले कमरे में बैठी थीं. कमरे में एक सिंपल मेज, कुछ कुर्सियाँ और बाहर का नजारा दिखाई दिया. इसके बाद ही प्रियंका ने बैकग्राउंड में पंकज उधास का गाना ‘आहिस्ता’ भी एड किया था. इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘बरसात के दिन… मेरे पसंदीदा…ये गाना किसे याद है?”

वीडियो शेयर कर प्रियंका ने लिखा है, ‘बारिश के दिन मेरे फेवरेट हैं। किस-किसको यह गाना याद है? हालांकि प्रियंका ने यह नहीं बताया कि वह और निक इस नए घर में कितने दिनों तक रहने वाले हैं। वैसे उन्होंने उस शख्स के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है, जिसने उन्हें लॉस एंजेलिस वाला घर बेचा था।

इस लग्जरी प्रॉपर्टी में क्या-क्या है

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इस घर में रहती हैं। इस लग्जरी प्रॉपर्टी में 7 बेडरूम, 9 बाथरूम, टेम्परचर कंट्रोल वाइन सेलर, शेफ किचन, होम थिएटर, बॉलिंग एली, स्पा, स्टीम शावर, जिम और बिलियर्ड रूम है।

प्रियंका-निक ने अपने घर के सेलर के खिलाफ दर्ज किया केस

गुरुवार को, पेज सिक्स की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि प्रियंका और निक ने अपना लॉस एंजिल्स वाला घर छोड़ दिया है और इसके सेलर के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है. कथित तौर पर जोड़े ने हाल ही में अपना आवास खाली कर दिया क्योंकि यह “लगभग रहने योग्य” नहीं रह गया था. कथित तौर पर, उनके घर के कईं कोनों में सीलन और काई लग गई थी.

कपल ने मुश्किलों के चलते मुकदमा ठोका

कपल ने बेचने वाले शख्स पर मुकदमा किया है। उन्होंने कहा- इस तरह लीकेज की परेशानियों से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, और तबीयत खराब हो सकती है। खबरों के अनुसार प्रियंका और निक ने मई 2023 को घर बेचने वाले सेलर पर मुकदमा किया था। प्रॉपर्टी खरीदने के बाद से ही इसके स्पा और पूल में दिक्कत आने लगी थी। यहां तक कि घर के कई हिस्सों में काई की प्रॉब्लेम भी देखी गई। घर के बारबेक्यू एरिया पर भी पानी लीक होने की समस्या तभी से होने लगी थी।

कितना होगा रिपेयर करवाने का खर्चा

कपल ने इस समस्या से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकदमे में खराब हुई चीजों के रिपेयर का खर्चा वापस मिलने की मांग की गई है। इस परेशानी के चलते प्रियंका और निक ने जो भी नुकसान उठाया है, उसकी भी भरपाई होनी चाहिए। सुनने में आ रहा है कि इस प्रॉपर्टी के रिपेयर करवाने का खर्चा लगभग 1.5 मिलियन डॉलर से 2.5 मिलियन डॉलर यानी कि 13 से 20 करोड़ रुपए तक हो सकता है।फिलहाल प्रियंका और निक अपनी बेटी को लेकर दूसरे घर में शिफ्ट हो चुके हैं। जब तक उनके घर में आई लीकेज की समस्या दूर नहीं होती, तब तक वो दूसरे घर में ही रहेंगे। हालांकि प्रियंका और निक अपने काम के सिलसिले में दुनिया भर में ट्रैवल करते रहते हैं। लेकिन कपल का घर LA में है, जहां वे दोनों पिछले कई सालों से साथ रह रहे हैं।

प्रियंका-निक ने खाली किया 166 करोड़ का बंगला!

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक (Priyanka-Nick House) ने अपनी फैमिली के साथ लॉस एंजेलिस वाला बंगला खाली कर दिया है. साथ ही कपल ने प्रॉपर्टी डीलर पर लीगल केस भी फाइल किया है. खबरों के मुताबिक, घर में सीलन आने की वजह से कपल ने यह एक्शन लिया है. कहा जा है कि प्रियंका और निक का लॉस एंजेलिस वाला घर रहने लायक स्थिति में नहीं है और वॉटर डैमेज की दिक्कत के कारण पूरे घर में सीलन आ चुकी है.

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

वहीं, प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका 2023 में हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। प्रियंका बॉलीवुड से पिछले कई साल से दूर हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म 2019 में आई थी, जिसका नाम ‘द स्काई इज पिंक’ था।

निक और प्रियंका के प्रोजेक्ट्स

निक जोनस कुछ समय पहले अपने दोनों बड़े भाईयों- जो और केविन के साथ भारत आए थे। उन्होंने मुंबई के म्यूजिकल फेस्टिवल ‘लोलापालूजा इंडिया’ में परफॉर्म भी किया था। परफॉर्मेंस के समय भारतीय फैंस ने उनका स्वागत किया और ‘जीजू’ के नारे लगाए। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होगी। इसके पहले प्रियंका हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स- ‘बेवॉच’, ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ और पिछले साल की रोम

Back to top button