x
भारत

आरक्षी नरेश जोशी को ‘जीवन रक्षा पदक’ का मिलेगा सम्मान,बचाई 25 लोगो की जान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – 30 अगस्त 2022 की सुबह पांच बजे ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से जहरीली गैस अमोनिया का रिसाव हो गया था। इस दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए कबाड़ के गोदाम में रखे जहरीली गैस सिलेंडर को आरक्षी चालक नरेश जोशी ई-रिक्शा में रख आबादी से दूर ले गए। उनकी इसी वीरता के लिए ये पुरस्कार मिला है।

कई लोगों के बेहोश होने की सूचना

30 अगस्त, 2022 की सुबह पांच बजे जनपद ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया का रिसाव हो गया था। रिसाव से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने देखा कि कबाड़ के गोदाम में एक गैस सलेण्डर से विषैली गैस का रिसाव हो रहा है।इससे आस-पास के कई लोगों की आँखों में जलन तथा सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। लोगों को विषैली गैस रिसाव से दम घुटकर मौत होने की संभावना भी बन चुकी थी।मौके पर मौजूद आरक्षी नरेश जोशी के जब ये देखा तो उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना उस गैस सिलेंडर को वहां से उठाया और ई रिक्शा में रखकर उसे आबादी वाले क्षेत्र से निकालकर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया।

अपनी जान की परवाह नहीं की

मौके पर मौजूद आरक्षी नरेश जोशी के जब ये देखा तो उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना उस गैस सिलेंडर को वहां से उठाया और ई रिक्शा में रखकर उसे आबादी वाले क्षेत्र से निकालकर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया। आरक्षी नरेश जोशी ने ऐसा कर के 25 जिंदगियों को बचाया बिना अपनी जान की परवाह करते हुए। उनके इसी साहस को सलाम करते हुए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार- 2023 के अन्तर्गत “जीवन रक्षा पदक” प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

Back to top button