x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russian Plane Crash: यूक्रेन ने मिसाइल से मार गिराया रूसी विमान,हुई 65 मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रूस के बेलगोरोद में बुधवार को एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूसी सरकारी मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि विमान में 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे, जिसकी अदला-बदली होनी थी। रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि विमान में चालक दल के छह सदस्यों और तीन गार्डों सहित 74 लोग मौजूद थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी

रूस और यूक्रेन के बीच दो सालों के अधिक वक्त से युद्ध जारी है. हर दिन दोनों तरफ से कई लोग मारे जाते हैं।अब एक और दुखद खबर आई है।जानकारी के मुताबिक 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान क्रैश हो गया है।रूस का जो सैन्य विमान क्रैश हुआ है उसका नाम इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन है।ये यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है. प्लेन क्रैश को लेकर जानकारी रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने दी है।एआरआई ने रूस की रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे।

65 यूक्रेनी युद्धबंदियों की मौत

क्रैश हुआ रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट इल्यूशिन-76 था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों के मारे जाने की पुष्टि की है। रूस ने अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कोई सटीक कारण नहीं बताया है। बेलगोरोड यूक्रेनी सीमा से सटा हुआ इलाका है। इस कारण इस क्षेत्र में यूक्रेनी सेना भी लगातार हमले करती रहती है। महीने भर पहले बेलगोरोड में हुए यूक्रेनी हमले में 100 से अधिक रूसी नागरिक मारे गए थे। रिया नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने कहा कि जहाज पर चालक दल के छह सदस्यों सहित अन्य नौ लोग सवार थे।

विमान दुर्घटना के पीछे का कारण विमान पर मिसाइल से हमला

विमान दुर्घटना के पीछे का कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। रूसी सांसद और सेवानिवृत्त जनरल आंद्रेई कार्तपोलोव ने संसदीय सत्र के दौरान कहा कि विमान को तीन मिसाइलों से मार गिराया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी पुष्टि किस स्रोत से की गई है।वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि विमान में कौन-कौन सवार थे, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच नियमित रूप से युद्धबंदियों की अदला-बदली होती रहती है।

Back to top button