x
बिजनेस

LIC Jeevan Dhara 2: एलआईसी ने लॉन्च किया नया प्लान,नया एन्यूटी प्लान और गारंटीड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नया इंश्योरेंस प्लान- जीवन धारा II (Jeevan Dhara II) लॉन्च किया है। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। एलआईसी ने एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी है। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग एन्युटी प्लान है। LIC जीवन धारा II को 22 जनवरी, 2024 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकता है।

एल आईसी की नई पॉलिसी जीवन धारा II एक नॉन-लिंक्ड और नॉन पार्टिसिपेटिंग एन्युटी प्लान है। यह एक इंडिविजुअल सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। इस पॉलसी में शुरुआत से ही एन्युटी गारंटीड है। इसमें संभावित पॉलिसीहोल्डर्स के लिए एन्युटी के 11 ऑप्शंस मिलेंगे। साथ ही पॉलिसी खरीदारों को अधिक उम्र में भी हाइयर एन्युटी रेट और लाइफ कवर भी मिलेगा।

एलआईसी के इस एन्यूटी प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल है, जबकि अधिकतम उम्र की सीमा एन्यूटी ऑप्शन के हिसाब से तय होगी।प्लान खरीदने के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 80 साल, 70 साल और 65 साल मायनस डिफरमेंट पीरियड है. इस प्लान की सबसे खास बात एन्यूटी की गारंटी है।एलआईसी ने विज्ञप्ति में कहा कि प्लान के साथ एन्यूटी के 11 विकल्प मिलते हैं।एन्यूटी की पहले दिन से गारंटी मिलती है और ज्यादा उम्र के साथ ज्यादा एन्यूटी दर का भी प्रावधान है।

यहां पॉलिसी की स्थगन अवधि के दौरान लाइफ इंश्योरेंस कवर (Life Insurance Cover)मिलता है।पॉलिसी के तहत अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके डेफरमेंट पीरियड के दौरान और जब पॉलिसी लागू हो, तब एन्युटी (टॉप-अप एन्युटी) बढ़ाने का विकल्प है।यहां डेथ क्लेम को एकमुश्त राशि के रूप में,एन्युटी के रूप में या किस्तों के रूप में लेने का विकल्प है।इस प्लान में लिक्विडिटी ऑप्शन भी उपलब्ध है।डेफरमेंट पीरियड के दौरान या उसके बाद प्रीमियम/खरीद मूल्य की वापसी के साथ एन्यूटी ऑप्शंस के तहत लोन की सुविधा भी मिलती है।

Back to top button