x
भारत

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 50 दिन की पैरोल,दो साल में सातवीं बार मिली पैरोल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर आएगा। वह रोहतक की सुनाारिया जेल में बंद है। वहीं, आज आठवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार रोहतक जेल से राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले सितंबर में भी वह जेल से बाहर आया था।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली 50 दिन की पैरोल

रोहतक सुनारिया जेल में बंद रामरहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ रहा है। उसको 50 दिन की पैरोल मिली है, जिस दौरान वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। वह शुक्रवार देर शाम या शनिवार सुबह जेल से बागपत के लिए रवाना हो सकता है। रामरहीम के जमानती कागजात दोपहर तैयार न होने के कारण उसके जेल से बाहर आने में समय लग रहा है।

गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई

गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। शुक्रवार को उसकी 50 दिन के पैरोल की अर्जी मंजूर हो गई। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने आउटर हिसार बाईपास, रुपया चौक से लेकर आईएमएमए तक छानबीन की। खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि रामरहीम किसी भी समय जेल से बाहर आ सकता है। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे यूपी छोड़कर आएगी।

जेल में है गुरमीत है कैदी नंबर 8647

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह 12वीं बार जेल से बाहर आएगा। उसे आठवीं बार पैरोल मिली है। जेल में उसको कैदी नंबर 8647 नंबर दिया गया है। अब तक रामरहीम की ज्यादातर पैरोल यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में कटी है।

दो साल में सातवीं बार मिली पैरोल

दो साल में यह सातवीं बार है जब गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार उन्‍हें 50 दिन के लिए अस्‍थायी रूप से जेल छोड़ने की अनुमति मिली है। वह शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह तक बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंच सकते हैं। उनके जेल से रिहा होने की खबर सुनकर समर्थकों में उत्‍साह का माहौल है। वे अपने गुरु के स्‍वागत की तैयारियां कर रहे हैं। 29 दिन पहले ही राम रहीम फरलो काटकर दोबारा जेल लौटे थे।

कब-कब मिली पैरोल?

जानकारी के अनुसार, राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड और रेप केस में 2017 में सजा हुई थी. अब तक उसे 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है.

20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023  : 21 दिन की पैरोल मिली।

हाल ही में जेल लौटा था राम रहीम

राम रहीम को हरियाणा सरकार ने नवंबर माह में 21 दिन की फरलो दी थी. इस दौरान वह 21 दिन तक यूपी के बागवत के आश्रम में रहे. यहां से 21 दिंसबर को ही राम रहीम रोहतक जेल लौटा था. लेकिन अब एक बार फिर से राम रहीम को पैरोल मिली है.

साल में 70 दिन पैरोल पर रिहा हो सकता है कैदी

पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में पेशी के दौरान व्‍यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसके बाद उन्‍हें हेलिकॉप्‍टर से जेल लाया गया था। फरलो के दौरान वह सिर्फ बागपत आश्रम में रह सकते हैं। हरियाणा में जेल नियमों के मुताबिक कोई भी कैदी साल में 70 दिन का पैरोल ले सकता है। राम रहीम गत 21 दिसंबर को रोहतक जेल वापस लौटे थे।

Back to top button