x
मनोरंजन

शादी के बिना ही पेरेंट्स बने ये बॉलीवुड सितारे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज की दुनिया में लोगों के लिए शादी कोई अहम विषय नहीं है। बिना शादी के भी लोग अपनी जिंदगी को काफी बेहतर ढंग से जीते हैं। बॉलीवुड भी इस ट्रेंड से अछूता नहीं रहा है। बी-टाउन में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने बगैर शादी किए पेरेंट्स बनने की राह चुनी है। माता-पिता बनना किसी के लिए भी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सरोगेसी से लेकर अडॉप्शन तक का रास्ता अपनाते हुए अपने जीवन में नन्हें कदमों का स्वागत किया है। आइए जानते हैं।

करण जौहर

एक दमदार कमबैक के बाद करण जौहर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। करण फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ दो बच्चों के पिता भी हैं। साल 2017 में करण ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का स्वागत किया था। करण दोनों की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

सुष्मिता सेन बनी बिन ब्याही मां

सुष्मिता सेन बनी बिन ब्याही मां लेकिन सुष्मिता सेन अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में रही। उन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में अपनी बेटी रेने को गोद ले लिया था और साल 2010 में अलीशा को अडॉप्ट किया। इसी के चलते सुष्मिता सेन बिन ब्याही मां बन गई। आज वह दोनों बेटियों के साथ में बहुत खुश है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं।

तुषार कपूर

अभिनेता तुषार कपूर ने अडॉप्शन की जगह सरोगेसी का सहारा लिया था। अभिनेता ने 2016 में सरोगेसी के माध्यम से अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। तुषार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं शादी तो बाद में भी कर सकता हूं लेकिन फैमिली स्टार्ट करने के लिए मैं देर नहीं करना चाहता था।

एकता कपूर

भाई तुषार की तरह ही एकता कपूर ने भी सरोगेसी का सहारा लिया था। एकता कपूर साल 2019 में मां बन गईं। एकता सिंगल पैरेंट बनने के बाद से काफी खुश हैं और अक्सर ही अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Back to top button