x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मालदीव में बर्थडे मनाने पर ट्रोल हुईं बिपाशा बसु


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने हाल ही में जन्मदिन मनाया है। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बिपाशा बसु के 45वें जन्मदिन पर उनके तमाम चाहने वालों ने उन्हें विश किया है। अब इसी बीच बिपाशा बसु जन्मदिन पर मनाने पर ट्रोल हो रहीं हैं।दरअसल, बिपाशा बसु ने मालदीव के बायकॉट के बीच वहां अपना जन्मदिन मनाया था। बिपाशा बसु को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है और यहां तक कि देशद्रोही तक कह दिया है। बिपाशा बसु ने सोचा नहीं होगा मालदीव में जन्मदिन मनाना इतना भारी पड़ेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु पर जमकर साधा निशाना

बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन मनाया था। बिपाशा बसु की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘मालदीव सरकार ने हमारी बेइज्जती की है और आप मालदीव में हैं। आप तो देशद्रोही निकलीं।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बायकॉट मालदीव।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव को बायकॉट कर रही है लेकिन आप इसे प्रमोट कर रही हो।’ आपको शर्मा आनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये पब्लिसिटी स्टंट है लाइमलाइट में रहने के लिए, इन लोगों को इतना तवज्जो मत दो।’

बिपाशा बसु को मालदीव में जन्मदिन मनाना पड़ा भारी

आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बेटी देवी (Devi) के साथ मालदीव में अपना जन्मदिन मनाया था। बिपाशा बसु ने खुद इस दौरान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।इन फोटोज को शेयर करने के साथ बिपाशा बसु ने कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, “यह मेरा जन्मदिन है।” इसके साथ हार्ट और नजर वाली इमोजी ड्रोप किए। इन फोटोज को उनके फैन लाइक करने के साथ कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैँ। बिपाशा बसु के फैंस और करीबी दोस्त उन्हें जनमदिन की बधाईयां देते नजर आए। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी लक्षद्वीप के टूरिज्म की बात

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि जो लोग एडवेंचर करना चाहते हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्होंने स्नॉर्कलिंग का प्रयास किया। ये आनंददायक अनुभव था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस तरह से लक्षद्वीप को प्रमोट करना मालदीव को पसंद नहीं आया और वहां के मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। हालांकि, मालदीव सरकार ने मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।

Back to top button