x
भारत

Agra Accident: नशे में चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंदा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शराब के नशे में एक कंटेनर चालक ने पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा सिंकदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास हुआ। यहां एक ट्रक चालक शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था। सिंघाना से सिंकदरा तक एक दर्जन वाहनों को कुचल दिया। हालांकि लोगों की सूचना पर पुलिस पीछा कर रही थी। जब तक पुलिस उसे रोकती तब तक उसने लोगों की जान ले ली।

हादसा रात करीब सवा सात बजे हुआ

हादसा मंंगलवार रात करीब सवा सात बजे हुआ। मथुरा की ओर से आते कंटेनर ने कैलाश मोड़ पर एक कैब में टक्कर मारी। कैब आगे जाती कार में जा घुसी। चालक ने हादसे के बाद कंटेनर को रोका नहीं। कंटेनर को अंधाधुंध दौड़ाने लगा, बाईपुर मोड़ पर दो बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों बाइक 60 मीटर तक घिसटती चली गईं, एक बाइक में आग लग गई। इसके बाद कंटेनर ने थाने के सामने चार वाहनों को चपेट में ले लिया।

18 वाहनों को चपेट में ले लिया

नशे में कंटेनर दौड़ा रहे चालक ने एक के बाद एक 18 वाहनों को चपेट में ले लिया। 50 मीटर तक दो बाइकों और कई कारों को घसीटता ले गया। एक बाइक में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के बाहर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर वाहनों से टकराकर कंटेनर रुक गया। हादसे के बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। तकरीबन एक घंटे तक अफरातफरी मची रही।हादसा रात तकरीबन 7:30 बजे हुआ। कंटेनर रुनकता की ओर से आ रहा था। कैलाश मोड़ से पहले कंटेनर ने एक ओला कार को टक्कर मारी। कार आगे एक अन्य कार में जा घुसी। हादसे के बाद चालक ने कंटेनर को नहीं रोका। रफ्तार और बढ़ा दी। बाईंपुर मोड़़ पर दो बाइकों को चपेट में ले लिया। 50 मीटर तक बाइक घिसटती चली गईं। इससे एक बाइक में आग लग गई। दूसरी बाइक भी कंटेनर में फंसकर घसीटती जा रही थी। एक और कार में टक्कर मार दी। सिकंदरा चौराहे के पास रेड लाइट पर खड़ी तीन कार में पीछे से टक्कर मारता हुआ आगे निकला।

हादसे में तीन लोगों की मौत

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया, हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें दो की पहचान 30 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी कबीर नगर पुष्पांजलि मार्ग मार्ग दयालबाग और 21 वर्षीय जाकिर निवासी टेढी बगिया के रूप में हुई है। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button