x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरों पर लगा विराम ,लेडीलव की डिमांड को अर्जुन ने किया पूरा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. बीते कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें आ रही हैं. अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें जैसे ही सामने आईं उसके बाद से फैंस परेशान हो गए थे. अब अर्जुन ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने अपनी लेडीलव के लिए अपना प्यार जाहिर किया है वो भी खास अंदाज में. अर्जुन ने लेडीलव के कहने पर झलक दिखला जा के सेट पर ढेर सारा खाना भेजा था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टीवी शो ‘झलक दिखलाजा 11’ में बतौर जज

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ न कुछ नई अपडेट फैंस संग साझा करती रहती हैं। इन दिनों वो टीवी शो ‘झलक दिखलाजा 11’ में बतौर जज नजर आ रहीं हैं। अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा के जज हैं। इसी शो के सेट से फराह खान इन दिनों अपडेट साझा कर रही हैं। बीते दिन उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद उनकी साथी मलाइका अरोड़ा के अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप रूमर्स पर पूरी तरह ताला लग गया है। अब वीडियो में फराह खान ने ऐसा क्या दिखाया, ये आपको विस्तार से बताते हैं।

फराह खान ने शेयर किया वीडियो

फराह खान ने 8 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें झलक दिखला जा के क्रू के साथ वो खाना एंजॉय करती नजर आ रही हैं. ये स्पेशल खाना मलाइका अरोड़ा के कहने पर अर्जुन कपूर ने भेजा था. दरअसल, टीवी शो ‘झलक दिखलाजा 11’ के सेट पर इन सितारों का काफी लंबा दिन बीत रहा है। ऐसे में इन्हें खाना भी सेट पर ही खाना पड़ता है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने सभी को अपनी वैनिटी वैन में खाना खिलाया। ये खाना मलाइका नहीं बल्कि अर्जुन कपूर के घर से आया था। वीडियो में फराह खान अलग-अलग प्रकार का खाना दिखाते हुए कहती हैं कि ये सब अर्जुन कपूर के घर से आया है और इसे मलाइका ने खुद अपने हाथों से अर्जुन कपूर को फोन करके मंगावाया है। लजीज खाने के लिए फराह खान अपने दोस्त अर्जुन कपूर को धन्यवाद भी कहती हैं। साथ ही फराह दिखाती हैं कि ये खाना कौन-कौन एंजॉय कर रहा है। खाना खाने वालों में धनश्री के पति युजवेंद्र चहल, रित्विक धनजानी, रवीना टंडन और सिद्धार्थ नजर आए। साथ ही मलाइका भी प्लेट में खाना लेकर सोफे पर बैठी दिखीं।

अर्जुन कपूर ने भेजा खाना

वीडियो में फराह खान बताती हैं कि अर्जुन ने आलू करी, राजमा, मटन पुलाव और बहुत कुछ भेजा है. फराह कहती हैं- मलाइकाजी ने खुद अपने हाथों से अर्जुन को फोन करके उसके घर से मंगवाया है. तो अर्जुन इस खाने के लिए शुक्रिया.साथ में लंच किया एंजॉय वीडियो में फराह ने पूरी कास्ट को दिखाया है जो खाना एंजॉय कर रही है. वीडियो में रवीना टंडन, ऋत्विक धनजानी, सिद्धार्थ डे और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं. युजवेंद्र की पत्नी धनश्री ने हाल ही में शो में पार्टिसिपेट किया है.

मलाइका-अर्जुन ने दिया फराह को प्री-बर्थडे गिफ्ट

इस वीडियो के कैप्शन में फराह खान ने लिखा, ‘झलक दिखलाजा शूट पर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन, ऐसे दोस्त पाकर बहुत अच्छा लगा जिन्होंने आज मुझे बिगाड़ दिया.. मेरे लिए दोपहर के भोजन का आयोजन करने के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को धन्यवाद। मेरे लिए एक विशेष व्यंजन लाने के लिए रवीना टंडन को धन्यवाद। अधिकतर खाने को खत्म करने के लिए रित्विक और युजवेद्र चहल को धन्यवाद।

फराह ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को कहा शुक्रिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा है, ‘झलक दिखला जा के शूट पर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन। मुझे बिगाड़ने वाले दोस्त पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्यू मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, ये लंच ऑर्गेनाइज करने के लिए। रवीना टंडन का भी स्पेशल डिश लाने के लिए शुक्रिया और ऋत्विक धनजानी का भी ज्यादा खाना खाने के लिए शुक्रिया।’

मलाइका और अर्जुन वर्कफ्रंट

ये पहली बार नहीं है जब मलाइका और अर्जुन ने ब्रेकअप की खबरों पर ताला लगाया हो. हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर का वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने बेस्टफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर जज नजर आ रही हैं. वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार कुत्ते फिल्म में नजर आए थे.

अफवाहों पर लगा ब्रेक

बता दें, हाल में ही खबरें आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का कुछ महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया। इस पर न मलाइका और न ही अर्जुन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। इस अफवाह के सामने आने के बाद ही दोनों को एक शादी फंक्शन में साथ देखा गया। साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके बाद ही जाहिर होने लगा था कि कपल के बीच सब ठीक है। अब इसी बीच फराह खान ने भी ये वीडियो पोस्ट कर के पूरी तरह से इस मामले पर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने अकेले क्रिसमस सेलिब्रेट किया था, जबकि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के साथ लंदन में थे। दोनों को अलग-अलग सेलिब्रेट करते देखने पर दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाए जा रहे थे।News of breakup of Arjun Kapoor and Malaika Arora put to rest

Back to top button