x
मनोरंजन

Aarya 3 Teaser : आर्या 3 अंतिम वार का टीजर हुआ रिलीज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सुष्मिता सेन ने साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘आर्या’ (Aarya) से ओटीटी डेब्यू किया था। सुष्मिता का डेब्यू बेहद सफल रहा और उनके एक्शन अवतार को लोगों ने पसंद किया। इसके बाद 2021 में आर्या का सीजन 2 रिलीज हुआ। तीसरे सीजन का पहला पार्ट पिछले साल नवम्बर में आया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

शानदार है टीजर आया सामने

टीजर बेहद दमदार नजर आ रहा है, जहां सुष्मिता सेन अपने दुश्मनों के साथ तलवार से लड़ती नजर आ रही हैं।वहीं 20 सेकेंड के इस टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की कुछ झलक भी देखने को मिल रही है।सुष्मिता सेन की ये मचअवेटे सीरीज 9 फरवरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हेने वाली है।साल 2020 में आई आर्या के साथ सुष्मिता सेन ने एक्टिंग की दुनिया में अपना कमबैक किया था।इस सीरीज के जरिए ही उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था।सीरीज में सुष्मिता के काम को खूब सराहा गया था, जहां वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया से भिड़ती हुईं दिखाई दी थीं।

कब रिलीज होगा आर्या 3 का दूसरा भाग?

‘आर्या’ सीजन 3 का अंतिम वार 9 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। एक बार फिर सुष्मिता का दमदार एक्शन करते हुए खूंखार अवतार देखने को मिलेगा। टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, अपनी आखिरी सांस लेने से पहले, एक आखिरी बार मेरे पंजे जरूर निकलेंगे।

शो की कहानी और स्टारकास्ट?

आखिरी भाग में आर्या बनी सुष्मिता अपने दुश्मनों से लड़ती नजर आएंगी। यह डच सीरीज पेनोजा का रीमेक है। बच्चों को बचाने की खातिर ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ने वाली आर्या एक घरेलू महिला से माफिया बन जाती है। इस शो का निर्देशन राम माधवानी के साथ संदीप मोदी और विनोद रावत ने किया है। शो में सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया और विकास कुमार अहम किरदारों में हैं।

हिट था दोनों सीजन

सीरीज में सुष्मिता की अदाकारी की खूब सराहा गया था। ‘आर्या का दोनों सीजन सुपरहिट साबित हुआ था। ऐसे में फैंस इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजाक कर रहे हैं।

Back to top button