x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

एक्टर यश के बर्थडे सेलिब्रेशन में हुआ बड़ा हादसा,हुई 3 लोगो की मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश के फैंस के लिए उनका जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं होता है, लेकिन इस बार अभिनेता के जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। कर्नाटक में यश के जन्मदिन के लिए अभिनेता का बैनर लगाते समय उनके तीन प्रशंसकों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है।

यश के बर्थडे सेलिब्रेशन में हुई 3 फैंस की मौत

सुपरस्टार यश के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में उनके फैंस एक दिन पहले से ही लग जाते हैं। वहीं एक्टर यश के बर्थडे के खास मौके पर एक दुखद घटना की खबर सामने आई है। बता दें कि KGF फेम यश का कट-आउट लगाते समय करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। यह भी पता चला है कि घटना के कारण तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कट-आउट बिजली के तार को छूने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हुई है।

अन्य को गंभीर रूप से घायल

तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है।KGF फेम यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इनके लाखों-करोड़ों फैन्स है। ये फैन्स से जुड़े रहते हैं। 4 जनवरी को एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को फिल्म Toxic के लिए आभार जताया था। साथ ही बताया था कि वह जन्मदिन पर उनसे नहीं मिल पाएंगे। इससे वह निराश तो जरूर हुए लेकिन उन्होंने बर्थडे धूमधमाने का फैसला किया।

मृतकों की पहचान हुई पहचान

मृतकों की पहचान हनुमंत हरिजन (24), मुरली नादु विनमणि (20), नवीन गाजी (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 और लोग भी घायल हुए हैं, हालांकि फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में बात करते हुए, पुलिस अधीक्षक, बाबा साहब नेम गौड़ा ने कहा, “बैनर लगाते समय उनमें से तीन को करंट लग गया और तीन घायल हो गए। बैनर में एक धातु का फ्रेम था जो HESCOM तार के संपर्क में था। एक मामला सामने आया है लक्ष्मेश्वर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हम इसकी जांच करेंगे।”

यश की फिल्में और असली नाम

यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने 2007 में Jambada Hudugi से डेब्यू किया था।। इसके बाद उन्होंने 2008 में Rocky, 2013 में Googly और 2014 में Mr. and Mrs. Ramachari में काम किया था। लेकिन पहचान उनकी KGF Chapter 1 से देश और दुनियाभर में बनीं। इसके बाद जब इसका चैप्टर 2 आया तो लोगों के सिर पर रॉकी भाई का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा।

Back to top button