x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का महीने पहले हो गया ब्रेकअप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के सबसे चहते कपल में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिश्ता पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में बना हुआ है।जहां एक तरफ दोनों का प्यार देखकर फैंस हैरान हो जाते हैं।वहीं दूसरी तरफ एक तरफ खबरें आ रही हैं कि ये कपल अपने रिश्ते के बुरे दौर से गुजर रहा है और बीच में तो मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि मलाइका और अर्जुन ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं और दोनों का ब्रेकअप हो गया है (Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup) वहीं अब एक और खबर जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार आ गई थी और इसकी वजह थी रिश्ते में कमिटमेंट।हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते को संभाला है, लेकिन लंबे समय से दोनों एक दूसरे से दूर हैं जिसने इस बात को हवा दी है कि वो फिलहाल ब्रेक पर है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप?

ब्रेकअप की खबरों के बीच एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मलाइका और अर्जुन ने दो महीने पहले ही अपने रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन अब उनके बीच सब ठीक होने की कगार पर है। जूम के मुताबिक, दो महीने पहले मलाइका और अर्जुन के बीच डिफ्रेंसेस इतने बढ़ गए थे कि दोनों ने एक-दूसरे को स्पेस देने का फैसला किया था।

अलग हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर!

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल है। इन दोनों को काफी ट्रोल भी किया जाता है, तो वहीं फैंस मालइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। लेकिन इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलग होने की खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने अपने रिश्ते से छोटा सा ब्रेक लिया था। इस रिपोर्ट्स में इसके पीछे की वजह शादी बताई जा रही है। खबरों में बताया गया है कि मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर में से कोई एक शादी के लिए अभी तैयार नहीं है। तो कुछ में अलग दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने ये ऐहसास हो गया है कि अलग होना कोई समाधान नहीं हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

शादी की वजह से अलग हुए अर्जुन और मलाइका?

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि शादी की वजह से दोनों के बीच अनबन हुई है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। अभी तक मलाइका और अर्जुन ने भी ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अगर वाकई उनके बीच अलग होने तक बात पहुंच गई थी और अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं, तो ये उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

Back to top button