x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नए साल में पॉजिटिव सोच के साथ अर्जुन कपूर ने बनवाया नया टैटू,अभिषेक बच्चन ने किया रिएक्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साल 2024 का आगमन हो चुका है। जिसका स्वागत बॉलीवुड सितारों ने बड़े ही धूम-धाम से किया है। किसी ने 2024 की शुरुआत जमकर पार्टियां कर के की तो किसी ने भगवान के दर्शन कर नए साल की शुरूआत की। हालांकि बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का स्टाइल इन सब सेलेब्स से कुछ हटकर रहा। अर्जुन कपूर ने नए साल के मौके पर कुछ ऐसा किया है, जिसकी इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां तक की अभिषेक बच्चन को भी उनका ये अंदाज काफी पंसद आया है। जानिए आखिर अर्जुन कपूर ने ऐसा किया क्या है , जिसकी लोग इतनी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर अपनी पिंडली पर नया टैटू बनवाते हुए एक वीडियो साझा किया. इसके साथ ही उन्होंने नए साल की शुरुआत उम्मीद के साथ की है. उनके इस नए टैटू को देख एक्टर अभिषेक बच्चन ने रिएक्ट किया है.

अर्जुन कपूर ने नए साल पर खुद को दिया ये तोहफा

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

यूं तो अर्जुन कपूर बीते कुछ सालों से अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ ही नए साल का स्वागर करते हुए दिख रहे थे। लेकिन इस बार एक्टर ने साल 2024 का वेलकम अपने खुद के साथ किया है। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। दरअसल एक्टर ने नए साल में अपने शरीर पर एक और नया टैटू बनवाया है, जो काफी वायरल हो रहा है। उनके टैटू पर लिखा है ‘RISE’, जो एक फीनिक्स से प्रेरित है। अर्जुन के टैटू को उनके फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि एक्टर अभिषेक बच्चन भी अर्जुन के टैटू के फैन हो गए हैं। उन्होंने भी एक्टर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कमेंट में हाथ उठाने वाला इमोजी भेजा है। वहीं अर्जुन कपूर ने अपने टैटू वाले वीडियो को शयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘हम जो थे उसकी राख से ही हम वह बन सकते हैं जो हमें बनना है।’

फीनिक्स से ली प्रेरणा

अर्जुन कपूर अपने टैटू वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हम जो थे उसकी राख से ही हम वह बन सकते हैं जो हमें बनना है. #राख से उभरना #स्याही #2024’. वीडियो में अर्जुन को टैटू बनावाते हुए देख सकते हैं. उनके टैटू पर लिखा है ‘RISE’, जो एक फीनिक्स से प्रेरित है. इसके साथ ही उन्हें टैटू आर्टिस्टों से बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर अर्जुन का ये टैटू वीडियो खूब हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अर्जुन का ये टैटू वीडियो काफी वायरल हो रहा है. उनके टैटू को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं. फैंस के साथ ही साथ सितारे भी उनके टैटू को पसंद कर हैं. अर्जुन के वीडियो पोस्ट पर एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाथ उठाने वाला इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है.

शादी पर क्या बोले थे अर्जुन

एक्टर हाल ही में कॉफी विद करण शो में नजर आए थे। जहां करण जौहर ने एक्टर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में एक्टर ने कहा था कि मैं इसके बारे में कुछ खास नहीं कहना चाहूंगा, क्योंकि इस रिश्ते के भविष्य के बारे में उनके (मलाइका अरोड़ा) बिना यहां अकेले बात करना सही नहीं होगा। जब हम उस मुकाम तक पहुंचेंगे, तो इसके बारे में बात करेंगे। मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं।

अभिषेक बच्चन ने किया रिएक्ट

अब सोशल मीडिया पर एक्टर का ये टैटू वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनके टैटू को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। अब अर्जुन के वीडियो पोस्ट पर एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी रिएक्ट किया है। एक्टर ने कमेंट में हाथ उठाने वाला इमोजी बनाया है।

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो आखिरी बार एक्टर निर्देशक आसमान भारद्वाज की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थए। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, राधिका मदान और कोंकणा सेनशर्मा थीं। वहीं अब अर्जुन जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका टाइटल अभी कंफर्म नहीं हुआ है। हालांकि खबरें है कि इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह दिखाई देंगी। बता दें कि अर्जुन Singham Again में नजर आएंगे। फिल्म सिंघम की एक अलग और तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ‘सिंघम’ और ‘सिंघम 2’ के साथ दर्शकों को एक्शन का जबरदस्त डोज देने के बाद अब रोहित शेट्टी एक बार फिर अजय देवगन के साथ वही जादू चलाने के लिए तैयार हैं। प्रोजेक्ट से जुड़ी हर छोटी खबर पर नजर रखने वाले फैंस के लिए इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।

Back to top button