x
मनोरंजन

इश्कबाज एक्टर्स अनिका उर्फ़ सुरभि चंदना जल्द बॉयफ्रेंड संग लेगी सात फेरे -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की शादी की खबर के बाद अब टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना की भी शादी की खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुरभि चंदना और करण शर्मा मार्च के अंतिम सप्ताह में अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

13 साल से बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं सुरभि

बता दें, सुरभि चंदना कई साल से रिलेशनशिप में हैं। वो करण शर्मा नाम के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया और अब इन्हें डेट करते हुए 13 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा अपने अफेयर को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था। लेकिन 9 सितंबर 2022 को आखिरकार उन्होंने अपने और करण के रिश्ते पर मुहर लगा ही दी। बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर सुरभि ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफिशियल किया था। वहीं, अब 13 साल की डेटिंग के बाद फाइनली वो शादी के लिए तैयार हैं।

अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड करण शर्मा

अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 13 साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी करने जा रही हैं। सुरभि चंदना और करण शर्मा की पहली मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई, तभी से दोनों रिलेशन में हैं। सालों तक अपने रिलेशन के बारे में चुप्पी साधे रहने के बाद सुरभि चंदना ने 9 सितंबर 2022 को करण शर्मा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। तभी से उनकी शादी को लेकर तरह तरह से कयास लगाए जा रहे हैं।

सुरभि चंदना मार्च में होगी शादी

कहा जा रहा है कि इसी साल सुरभि चंदना बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी करेंगी। अब उनकी वेडिंग डेट को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। इस साल मार्च में एक्ट्रेस अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि वो मार्च के आखिरी हफ्ते में करण की दुल्हन बनेंगी। लेकिन अब तक वेडिंग डेट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही न तो करण शर्मा और न ही सुरभि चंदना ने अभी तक अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया है।

सुरभि चंदना ने वर्कफ़्रंट

धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सुरभि चंदना ने स्वीटी की छोटी सी भूमिका निभाई थी जो जेठालाल की एक फोटो को एडिट करके उन पर अफेयर का आरोप कर उनसे पैसे ऐंठने काम करती है। इस शो के बाद सुरभि कई शो में छोटी छोटी भूमिकाओं में नजर आई। पहली बार उन्हें बड़ा मौका स्टार प्लस के शो ‘इश्कबाज’ में मिला। इस शो में अनिका शिवाय सिंह ओबेरॉय की भूमिका में उन्हें पहचान मिली। सुरभि अब तक ‘संजीवनी’, ‘नागिन 5’, ‘शेरदिल शेरगिल’ जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह ‘हुनरबाज: देश की शान’ की मेजबानी भी कर चुकी हैं।

Back to top button