x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

33 साल की उम्र में राकुलप्रीत बनेगी जैकी भगनानी की दुल्हनियाँ ,इस दिन शादी के बंधन में बंधेगे कपल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई -काफी लंबे समय से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता -एक्टर जैकी भगनानी की शादी की खबरें सुनने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अब शादी करने का फैसला कर लिया है और अगले महीने गोवा में शादी करने जा रहे हैं। इस समय रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बैंकॉक में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी इस शादी को गैंड बनाने की तैयारी में है

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की खबरें काफी लंबे समय से सुनने में आ रही है। साल 2023 में ही ऐसी चर्चा थी कि दोनो कपल शादी करने वाले हैं। और, जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी इस शादी को गैंड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि 22 फरवरी 2024 को दोनो कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं, जिसमे कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा। जैकी भगनानी इस शादी को निजी रखना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।

2021 में जैकी भगनानी ने रकुल सिंह से प्यार का किया था इजहार

नए साल पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बैंकॉक में बैचलर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। साल 2021 में रकुल सिंह के जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने अपने प्यार का इजहार किया था। रकुल प्रीत सिंह ने भी जन्मदिन पर जैकी भगनानी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने दिल की बात लिखी थी। रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी को अपना सबसे अच्छा और स्पेशल गिफ्ट बताया था।

इस दिन होगी रकुल और जैकी की शादी

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

न्यू ईयर के मौके पर रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के फैंस का गुड न्यूज मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अगले महीने यानी 22 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, कपल की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

कपल करेगा डेस्टिनेशन वेडिंग

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। दोनों ने अपनी शादी के लिए खूबसूरत शहर गोवा को चुना है। जी हां जैकी और रकुल गोवा के zeroed में फेरे लेंगे। इन दिनों ये कपल थाइलैंड अपना नया साल मना रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें उन्हें मोनोबिकिनी में पोज देते हुए देखा गया था।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत लॉकडाउन में हुई थी। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। वहीं से इनकी मुलाकातों और बातों का सिलसिला शुरू हुआ था। वहीं साल 2021 में जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर जैकी संग फोटो शेयर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही थी।

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की यहां होगी शादी

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी गोवा में शादी करने वाले हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अक्टूबर 2021 में अपने रिश्ते के बारे में इंस्टा पर ऑफिशियल कर दिया था। जैकी भागनानी ने रकुल प्रीत सिंह के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारे साथ, दिन दिन जैसे नहीं लगते। तुम्हारे बिना सबसे स्वादिष्ट खाना खाने में कोई मजा नहीं है।’

रकुल प्रीत सिंह का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल को फिल्म ‘छत्रीवाली’ में देखा गया था। इसके अलावा रकुल आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में देखा गया था। अब बहुत जल्द एक्ट्रेस कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

Back to top button