x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने किया दूसरी शादी का ऐलान,अरबाज खान की शादी के बाद लिआ फैसला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अभिनेता और निर्माता अरबाज खान 24 दिसंबर को दूसरी बार दूल्हा बने। अरबाज ने अपनी लेडी लव शूरा खान से निकाह किया। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में अरबाज खान की पूरी फैमिली शामिल हुई थी। इतना ही नहीं अरबाज के बेटे अरहान भी फंक्शन में शामिल हुए, और उन्हें परफॉर्म करते भी देखा गया। हालांकि, अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा फंक्शन में नजर नहीं आईं। इसी कड़ी में मलाइका का लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों में आ गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

मलाइका अरोड़ा आखिर कब अपनी दूसरी शादी का ऐलान करेंगी

मलाइका अरोड़ा आखिर कब अपनी दूसरी शादी का ऐलान करेंगी। लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस दूसरी शादी करने का मन बना चुकी हैं जिसका हिंट एक्ट्रेस ने खुद रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में दिया।मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ की जज हैं। शो के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा औऱ फराह खान एकसाथ मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं फराह खान ने एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा जिसे सुनकर मलाइका अरोड़ा शर्मा गईं।

मलाइका अरोड़ा दिया जवाब

मलाइका अरोड़ा की इस प्रतिक्रिया पर गौहर खान ने तुरंत रिएक्ट किया, “इसका मतलब ये समझें कि आप शादी करने जा रही हैं?” मलाइका ने कहा कि वह किसी से भी शादी करने के लिए तैयार हैं. गौहर खान ने फिर कहा,”इसका क्या मतलब है? क्या आप शादी करने जा रही हैं?” मलाइका ने कहा, ”अगर कोई है तो मैं 100 प्रतिशत शादी करूंगी.’

कुशा कपिला को डेट कर रहे अर्जुन कपूर?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने साल 2019 में अपने रिलेशन को पब्लिक में अनाउंस किया था।इसके बाद से दोनों को साथ में वेकेशंस पर जाते हुए और पार्टियों में शामिल होते हुए देखा गया।इस साल की शुरुआत में, मलाइका और अर्जुन तब खबरों में थे जब यह दावा किया गया था कि अर्जुन और मलायका अलग हो गए हैं।अर्जुन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनी कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं।हालांकि, उस समय, कुशा ने सभी अफवाहों का खंडन किया था जबकि अर्जुन और मलाइका ने रिलेशनशिप में रहने की पुष्टि की।

मलाइका अरोड़ा ने इशारों-इशारों में हिंट दे दिया

मलाइका अरोड़ा ने इशारों-इशारों में हिंट दे दिया कि वह साल 2024 में दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का जिक्र नहीं किया। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में क्रिसमस पार्टी में दोनों साथ नजर नहीं आए। जहां मलाइका ने अपने बेटे अरहान के साथ ये खास दिन सेलिब्रेट किया। वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशूला कपूर के साथ लंदन में क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान शादी

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान वर्ष 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, मार्च 2016 में दोनों ने अलगाव की घोषणा कर हर किसी को चौंका दिया। मई 2017 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। यह एक्स कपल अपने बेटे अरहान खान की परवरिश में कोई कमी छोड़ रहा है। दोनों को कई अवसर पर बेटे पर प्यार लुटाते देखा जाता है।

Back to top button