x
राजनीति

राहुल गांधी मणिपुर से शुरू करेंगे ‘भारत न्याय यात्रा’, 6200 KM का होगा पूरा सफर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः राहुल गांधी भारत ‘जोड़ों यात्रा’ के बाद अब ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं. उनकी इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से न्याज दिलाना होगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ये यात्रा पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से शुरू होगी. जो मुंबई तक जाएगी. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी. ये यात्रा श्रीनगर में 30 जनवरी को पूरी हुई थी. अब राहुल गांधी 14 जनवरी 2024 से भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं.

इसलिए दिया न्याय यात्रा का नाम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब आम लोगों के बीच काफी प्रचलित हो चुकी है। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते न्याय यात्रा का नाम दिया गया है। यह नाम इसलिए दिया गया है कि ताकि इस यात्रा को जनता की उम्मीदों को न्याय दिलाने के लिहाज से जोड़ा जा सके। भले ही पार्टी इसे राजनीतिक यात्रा कहने से बच रही हो, लेकिन न्याय यात्रा नाम रखकर वह जनता के बीच सियासी संदेश लेकर ही जा रही है। सूत्रों की मानें तो 2019 के चुनावों में पार्टी की न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’ नाम देने वाली प्रियंका गांधी ने ही इस यात्रा को न्याय यात्रा का नाम देने में अहम भूमिका निभाई।

यात्रा में क्या होने वाला है खास?

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को झंडा दिखाएंगे. इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी. ये यात्रा 20 मार्च को जाकर मुंबई में खत्म होगी. भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी. मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भारत न्याय यात्रा गुजरने वाली है.राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में जहां दक्षिण से उत्तर की ओर सफर किया था तो वहीं अब वह पूरब से पश्चिम की ओर अपनी यात्रा करेंगे. उनकी ये यात्रा 6200 किमी लंबी होगी. ये यात्रा ज्यादातर बस के जरिए कवर की जाएगी. हालांकि इस दौरान राहुल गांधी कहीं-कहीं भारत जोड़ों यात्रा की तरह पैदल चलते भी नजर आएंगे. ऐसा माना जा रहा है कि ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्कृरण है.

कैसे आया भारत यात्रा का विचार?

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ’21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से अपना मत रखा कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम की ओर एक यात्रा करनी चाहिए. राहुल गांधी भी सीडब्ल्यूसी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हो गए.’उन्होंने कहा, ‘ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने फैसला किया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की जाएगी. इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करने वाले हैं. बस यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा. यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा.’

20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी यात्रा

बता दें कि भारत न्याय यात्रा को 14 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झंडा दिखाकर मणिपुर से रवाना करेंगे. इसी के साथ इस यात्रा की आधिकारिक तौर से शुरूआत होगी. दो महीने तक चलने वाली ये यात्रा 20 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर समाप्त होगी. इस दौरान भारत न्याय यात्रा देश के 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी. इन राज्यों में मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं.

14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा

वेणुगोपाल ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने इस बात का फैसला लिया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की जाए. इस यात्रा में राहुल गांधी देश के युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे. ये यात्रा बस द्वारा होगी. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिला जा सके. हालांकि कि यात्रा में कुछ स्थानों पर पैदल भी चला जाएगा.

भारत जोड़ो यात्रा क्या थी?

राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जो जनवरी 2023 में जाकर खत्म हुई. राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई. इस यात्रा के जरिए उन्होंने 4500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल ही तय किया. इस यात्रा का मकसद भारत को एकजुट और देश को मजबूत करना था. कांग्रेस की इस यात्रा से उसका संगठन काफी मजबूत हुआ था. भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी, 2023 को कश्मीर में जाकर खत्म हुई.भारत जोड़ो यात्रा के जरिए 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों को कवर किया गया था. ये यात्रा जिस-जिस राज्य से होकर गुजरी, उस-उस राज्य में कांग्रेस नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया. कई प्रमुख हस्तियों को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया था.

प्रियंका का भी मिलेगा भरपूर साथ

भारत जोड़ो यात्रा एक में प्रियंका गांधी बहुम कम नजर आईं। लेकिन इस बार न्याय यात्रा में वे ज्यादा सक्रिय नजर आएंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों के चलते राहुल को अचानक किसी चुनावी कार्यक्रम या बैठक में यात्रा के बीच से जाना पड़ा, तो प्रियंका इस यात्रा में मौजूद रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा में फिल्म, खेल समेत अन्य क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में राहुल गांधी के साथ पैदल चलते हुए नजर आए थे। ऐसे में इस बार भी पार्टी की प्रोफेशनल कांग्रेस सेल ने पहले ही वेबसाइट जारी करके तमाम प्रोफेशनल्स से यात्रा में जुड़ने का खुला आह्वान किया है।

Back to top button