मुंबई – आलिया भट्ट बेटी राहा के साथ भी भरपूर समय बिता रही हैं। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा का चेहरा अभी तक दुनिया से छिपाकर रखा है। ऐसे में आलिया और रणबीर के फैंस के बीच बेबी राहा का चेहरा देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुकता है। वह बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब आलिया और रणबीर राहा के चेहरा सबको दिखाएंगे। अब इस बीच आलिया ने बताया है कि कब और कैसे वह राहा को दुनिया के सामने पेश करेंगी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ राहा कपूर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के खास मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दे दिया है। कपल ने अपने लाडली बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है. फैंस उनकी नन्हीं राजकुमारी का फेस देखने के लिए बेताब रहे हैं। वहीं अब कपल ने उनकी यह विश पूरी कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है रणबीर कपूर अपनी गोद में लेकर राहा को मीडिया के सामने लाते हैं। इस दौरान आलिया भट्ट की उनके साथ मौजूद रहती हैं।