x
खेलमनोरंजन

डंकी के गाने ‘लुट पुट गया’ पर जमकर नाचे क्रिकेटर क्रिस गेल -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज में महज सात दिन बाकी हैं। सुपरस्टार अपनी इस वर्ष की तीसरी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने काउंटडाउन जारी रखा है, और आए दिन फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर और अपडेट साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म के गाने ‘लुट पुट गया’ को रीक्रिएट करते हुए अपने प्रशंसकों के वीडियो को रीट्वीट करने में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का डांस वीडियो पोस्ट कर दिलचस्प कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया है।

डंकी गाने पर थिरके क्रिस गेल

शाह रुख खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर खासा सक्रिय रहते हैं। हाल ही में, जवान अभिनेता ने ट्विटर पर क्रिस गेल का एक वीडियो रीशेयर किया है। क्लिप में क्रिस गेल को एक महिला के साथ डंकी के लुट पुट गया सॉन्ग का हुक स्टेप करते हुए देखा जा सकता है। ब्लैक कोट-पैंट और टोपी में क्रिस दमदार अंदाज में महिला के साथ लुट पुट गया के सिग्नेचर स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को किंग खान के फैन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।इस वीडियो को किंग खान के फैन पैज ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है।जिसे शाहरुख ने रीट्वीट भी किया है।वीडियो में क्रिस गेल डंकी के गाने ‘लुट पुट गया’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर गाने में शाहरुख द्वारा किए गए स्टैप्स को अच्छे से कॉपी करते हुए दिख रहे हैं।इस वीडियो पर जब शाहरुख की नजर पड़ी तो वह खुद को रिप्लाई देने से रोक नहीं पाए।शाहरुख ने अपने फैन पेज की वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘और यूनिवर्स बॉस ने इसे पार्क के बाहर हिट किया, जैसा की वे करते हैं।थैंक्स माई मैन क्रिस गेल, हम मिलेंगे और जल्द ही साथ में लूट पुट गया पर डांस करेंगे, हा हा. शाहरुख के इस अंदाज को उनके चाहनेवाले काफी पसंद कर रहे हैं।यूजर्स भी कमेंट के जरिए सुपरस्टार की तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शाहरुख खान हुए क्रिस गेल के मुरीद

शाहरुख खान ने फैन क्लब के जरिए साझा किए गए क्रिस गेल के डांस वीडियो को रीट्वीट किया। इसके साथ अभिनेता ने लिखा, ‘और यूनिवर्स बॉस ने इसे पार्क के बाहर हिट किया, वैसे ही जैसे वे कर सकते हैं। धन्यवाद क्रिस गेल, हम मिलेंगे और करेंगे लूट पुट गया…जल्द ही एक साथ डांस करेंगे, हा हा।’ इस ट्वीट पर मनोरंजन और खेल दोनों जगत के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

सिनेमाघरों में रिलीज

शाह रुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में वह 18 साल छोटी एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ रोमांस फरमाते दिखाई देंगे। फिल्म में विक्की कौशल और बोमन ईरानी की भी मुख्य भूमिका होगी।

Back to top button