x
खेल

रोहित को कप्तानी से हटाने पर सचिन ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस? जानें क्या है सच


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का माहौल काफी टेंश हो गया है। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से ठीक पहले अपने चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ऐसा ऐलान किया जिसे फैंस अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल टीम ने आगामी सीजन के लिए हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस का पुरजोर विरोध हो रहा है।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाया

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया है. गुजरात टाइटंस से कैश डील में हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने वाली MI ने कप्तानी भी सौंप दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से सचिन तेंदुलकर के मुंबई से अलग होने का दावा किया जा रहा है. इस समय क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पंड्या को दे दी है. अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडिंयस के मेंटॉर के पद को छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं क्या है सच्चाई.

टीम का माहौल काफी गंभीर

वहीं, अब खबर यह आ रही है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी टीम के साथ अपना नाता तोड़ लिया है। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ मेंटोर के तौर पर जुड़े हुए हैं। हालांकि, इसे लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस खबर को लेकर एनबीटी ऑनलाइन पुष्टि नहीं करता है, लेकिन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम का माहौल काफी गंभीर हो गया है ऐसा माना जा रहा है।

सचिन तेंदुलकर आईपीएल 2011 से 2012 तक एमआई के कप्तान

सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं. वह आईपीएल 2011 से 2012 तक एमआई के कप्तान भी रहे. 2012 में सचिन ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और अगले दो सीजन तक वह टीम में बल्लेबाज के तौर पर खेलते रहे. मास्टर ब्लास्टर ने 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीतने के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया. सचिन ने चैंपियंस लीग फाइनल के बाद टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया, जहां एमआई ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता.

2014 से MI के आइकन हैं मास्टर ब्लास्टर

इन दो बड़ी उपलब्धियों के बाद सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. भारत के लिए वह आखिरी बार वानखेड़े स्टेडियम में में खेलते हुए नजर आए. सचिन ने आईपीएल 2014 से एमआई के आइकन की भूमिका निभाई है. लेकिन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि सचिन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है.

हार्दिक को टीम ने किया ट्रेड

आईपीएल 2024 के ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया था। हार्दिक गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। गुजरात के लिए हार्दिक ने दो सीजन में कप्तानी में की और दोनों ही सीजन में टीम ने फाइनल में अपनी जगह और डेब्यू सीजन में टीम चैंपियन भी बनी। ऐसे में हार्दिक निश्चित तौर पर मुंबई कप्तानी के शर्त पर ही वापस आने का फैसला किया।बता दें कि नए कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या के नाम की घोषणा के बाद से ही मुंबई इंडियंस अपने सोशल मीडिया पर भी कुछ पोस्ट नहीं कर रही है। इसके अलावा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फ्रेंचाइजी के फॉलोअर्स में कमी देखने को मिली है। ऐसे में इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर भी शायद टीम से अलग होने का फैसला कर लिए हों।

वायरल वायरल दावे का सच

सोशल मीडिया पर किये जा रहे इन दावों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। सचिन तेंदुलकर अब भी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और दावे चलते रहते हैं। सचिन तेंदुलकर को लेकर भी इसी तरह की फर्जी खबरें देखी गई हैं।सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के मुंबई इंडियंस छोड़ने का दावा पूरी तरह से झूठ है. उन्होंने एमआई का साथ नहीं छोड़ा है. सचिन ने 2008 से 2011 तक टीम की कप्तानी की और 2012 के आईपीएल सीजन से पहले कप्तानी छोड़ी. वह टीम के मेंटॉर के तौर पर जुड़े हुए हैं.

आईपीएल 2024 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए देखा जा सकता

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 में आईपीएल का खिताब जीता था। उसके बाद सचिन तेंदुलकर नहीं खेले और संन्यास ले लिया। वह टीम में मेंटर के तौर पर साथ हैं लेकिन हर मैच में साथ नहीं जाते। पार्ट टाइम वह टीम के साथ जुड़े रहते हैं। आईपीएल 2024 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन किया है। गौरतलब है कि आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में रोहित शर्मा का नाम आता है। वह मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिला चुके हैं।

Back to top button