x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

47 साल की उम्र में इस फेमस एक्टर को पड़ा दिल का दौरा -जानें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मशहूर एक्टर और ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के लिए आवाज देने वाले श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। मुंबई में शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। फिलहाल एक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 47 साल के एक्टर के मैनेजर के मुताबिक, उनका बीपी अचानक काफी बढ़ गया था। फिर उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल लेकर गए हैं।

श्रेयस तलपड़े वेलकम टू द जंगल’ की कर रहे थे शूटिंग

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि श्रेयस तलपड़े बिल्कुल ठीक थे। वह तो इन दिनों अक्षय कुमार के साथ आने वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं। गुरुवार को भी वह शूटिंग कर रहे थे और पूरी तरह से स्वस्थ थे। काम खत्म करने के बाद एक्टर घर लौटे और फिर उन्होंने असहज होने की शिकायत की। तब उनकी पत्नी उन्हें असूत्रों ने ये भी बताया कि श्रेयस तलपड़े सेट पर काफी अच्छे से काम कर रहे थे। उन्होंने खूब हंसी मजाक किया और थोड़ा बहुत एक्शन वाले सीन भी किए थे। हालांकि अभी तक श्रेयस की टीम की ओर से किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है। एक्टर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के बारे में जाना चाहते हैं। अस्पताल ले जाने लगी तो वह रास्त में ही बेहोश हो गए।

श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। श्रेयस 47 साल के हैं। एक्टर अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू जंगल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े। श्रेयस को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई। अस्पताल ने अपडेट किया है कि फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है। श्रेयस तलपड़े की तबीयत को लेकर सूत्रों ने बताया, ‘श्रेयस तलपड़े को भर्ती कराया गया है। उन्हें देर शाम लाया गया। उनके हेल्थ अपडेट का इंतजार है।’ फिलहाल अंधेरी पश्चिम में शहर के बेलेव्यू अस्पताल में एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई।

पत्नी दिप्ती ने दिया श्रेयस का हेल्थ अपडेट, डॉक्टर्स का आभार भी जताया

पत्नी दिप्ती ने एक पोस्ट शेयर कर श्रेयस का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा है- मेरे पति के स्वास्थ्य के प्रति इतनी चिंता व्यक्त करने के लिए मैं आप सबका तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि अब उनकी हालत स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।इस दौरान मेडिकल टीम ने भी उनकी बहुत देखभाल की, जिसके लिए उनकी भी आभारी हूं। सभी से रिक्वेस्ट है कि इस समय आप हमारी प्राइवेसी का भी सम्मान करें, क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है। इस बुरे समय में आपका साथ ही हम दोनों की ताकत है।

सेट पर कैसा बीता था श्रेयस तलपड़े का दिन

सूत्रों ने ये भी बताया कि श्रेयस तलपड़े सेट पर काफी अच्छे से काम कर रहे थे। उन्होंने खूब हंसी मजाक किया और थोड़ा बहुत एक्शन वाले सीन भी किए थे। हालांकि अभी तक श्रेयस की टीम की ओर से किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है। एक्टर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के बारे में जाना चाहते हैं।

इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेई का रोल निभाएंगे

श्रेयस वेलकम टु जंगल के अलावा कंगना रनौत स्टारर फिल्म इमरजेंसी में भी दिखेंगे। इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले करेंगे। हाल ही में मूवी से उनका लुक ऑउट हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में श्रेयस को फैंस ने बहुत पसंद किया।

श्रेयस तलपड़े का फिल्मी करियर

श्रेयस का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस ने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों और टेलीविजन शोज से की थी। उन्होंने 2000 में मराठी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।श्रेयस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म इकबाल से किया था। इसके बाद वह फिल्म डोर में नजर आए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ सीरीज में भी उन्होंने अपने फनी किरदार से दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। वे एक्टर-डायरेक्टर साजिद खान की सीरीज ‘हाउसफुल’ में भी नजर आए। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।श्रेयस न केवल बेहतर एक्टर हैं बल्कि बहुत फेमस वॉइस आर्टिस्ट भी हैं। अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म पुष्पा में श्रेयस की आवाज है। फिल्म के हिंदी वर्जन में उन्होंने अल्लू अर्जुन को आवाज दी है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला है।श्रेयस ने दीप्ति से 31 दिसंबर 2004 में शादी की थी। दीप्ति पेशे से साइकाइट्रिस्ट हैं।

50 से कम की उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं ये सेलिब्रिटीज

बीती रीत बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब श्रेयस, अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म की शूटिंग कर के घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के बाद तलपड़े की तबीयत कुछ ठीक नहीं लगी और वह घर वापस आ गए। हालांकि, घर वापस आते ही श्रेयस तलपड़े की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में श्रेयस की एंजियोप्लास्टी की गई है जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 47 साल के श्रेयस को मुम्बई में अंधेरी के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है। बता दें कि श्रेयस अय्यर से पहले भी कई और सेलिब्रिटीज 50 से कम की उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।

सुष्मिता सेन

इसी साल की शुरुआत में सुष्मिता सेन भी हार्ट अटैक का शिकार हुई थीं। 47 साल की उम्र में एक्ट्रेस की एंजियोप्लास्टी हुई। इस बात का खुलासा खुद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के किया था और बताया था कि उनकी मेन आर्टरी यानी दिल तक जाने वाली मुख्य धमनी में 95% ब्लॉकेज थी। हालांकि सुष्मिता सेन ने इसको मात देकर सर्वाइव कर लिया।

सुनील ग्रोवर

बीते साल यानि कि 2022 में सुनील ग्रोवर को भी 45 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ चुका है, जिसके बाद उनकी भी बाईपास सर्जरी हुई और 3 फरवरी, 2022 को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। काफी समय तक रेस्ट करने के बाद सुनील ग्रोवर काम पर वापस लौटे थे।

रेमो डिसूजा

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को भी 45 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था। साल 2020 में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद कोरियोग्राफर की एंजियोप्लास्टी हुई।

सैफ अली खान

इस लिस्ट में सैफ अली खान का नाम भी शामिल है। साल 2007 में सैफ अली खान को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अभिनेता को आईसीयू में भर्ती कराया गया और ईसीजी से गुजरना पड़ा। जब सैफ अली खान को हार्ट अटैक आया था तब उनकी उम्र 36 साल थी।

Back to top button