x
मनोरंजन

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं साउथ की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को सलमान खान के साथ देखा गया। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद भी आई। वहीं अब पूजा हेगड़े को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनाते ही उनके फैंस को जबरदस्त झटका लगाने वाला है। खबर ये है कि पूजा हेगड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। आखिर क्या है पूरी सच्चाई? क्यों मिली जान से मारने की धमकी?

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

पूजा क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं

पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं, लेकिन अब भारत लौट आई हैं। विरल भयानी ने इस खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था, जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे थे। हालांकि, अब सभी फैंस के लिए राहत की खबर आई है। पूजा हेगड़े को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दुबई में अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को दुबई में तीखी बहस के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, अब उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है। जानते हैं कि टीम ने क्या कहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

जानें क्या है सच्चाई

अभिनेत्री की टीम ने कहा, “हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।” पूजा ने अभी तक इसे लेकर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है और इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बुधवार की सुबह पूजा को मुंबई से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिनेत्री बेज क्रॉप टॉप और मॉम जींस में अपने कैजुअल बेस्ट लुक में थी, उन्होंने धूप के चश्मे और डायर बॉक्स टोट के साथ अपना लुक पूरा किया था।

पूजा हेगड़े का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान की लवर का रोल प्ले किया था। फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और विजेंदर सिंह भी नजर आए। अब एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम ‘देवा’ है।

Back to top button