x
भारत

मोदी कैबिनेट में बदलाव,तोमर, पटेल और रेणुका सिंह को मिला नया मंत्रालय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तीन केंद्रीय मंत्रियों प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और रेणुका सिंह ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी के त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर भी कर लिए हैं। इसी के साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने इनकी जगह नई जिम्मेदारियों को लेकर भी फैसला कर लिया है। अब अर्जुन मुंडा, शोभा करंदलाजे, राजीव चन्द्रशेखर और भारती पवार छोड़े गए मंत्रालयों के प्रभार संभालेंगे।

नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि मंत्रालय

अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. इसके अलावा राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

विधानसभा चुनाव जीत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल ही में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ाया था। ये तीनों चुनाव जीतकर पार्टी की तरफ से दी गई नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ इन्हें नियमानुसार अपने मंत्री पद को छोड़ना था। जहां तक नियम की बात है, संविधान के अनुच्छेद 101 के तहत 1950 में राष्ट्रपति द्वारा जारी ‘एक साथ दो सदनों की सदस्यता का प्रतिषेध संबंधी नियम’ संविधान विशेषज्ञ पीडीटी आचारी बताते हैं कि विधानसभा चुनाव जीत चुके सांसदों या मंत्रियों के पास अब से 14 दिन का वक्त होता है। इन 14 दिन के भीतर इन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो फिर नियमानुसार इनकी सदस्यता अपने आप भंग हो जाती है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अब तक ये मंत्रालय नरेंद्र सिंह तोमर के पास था.
  • केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है, जो अब तक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के पास था.
  • केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया. ये मंत्रालय भी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के पास था.
  • डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा.

Back to top button