x
खेल

IPL 2024:हार्दिक पांड्या का गुजरात टाइटंस छोड़ मुंबई इंडियंस में जाना तय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस आना तय हो गया है? पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया पर यह सवाल छाया हुआ है। अगले 36 घंटों के अंदर यह साफ भी हो जाएगा कि IPL के अगले सीजन में हार्दिक मुंबई इंडियंस की जर्सी में ही दिखाई देंगे या गुजरात टाइटंस के लिए ही मैदान में उतरेंगे।

हार्दिक गुजरात छोड़ने को तैयार

2022 में तो गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी। अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक गुजरात छोड़ने को तैयार हैं और मुंबई उन्हें ट्रेड विंडो से अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। गुजरात भी हार्दिक को रिलीज करने के लिए तैयार है। हालांकि, मुंबई के पास फिलहाल फंड की कमी है। 26 को ट्रांसफर विंडो बंद हो जाएगी। मुंबई को उससे पहले ही रकम चुकानी होगी। डील लगभग तय है।

हार्दिक टीम इंडिया टी20 कप्तान

मुंबई को हार्दिक के वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये (लगभग 1.8 मिलियन डॉलर) और टाइटंस को ट्रांसफर फी का भुगतान करना होगा। ट्रांसफर फीस की रकम क्या है, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है। हार्दिक को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिलेगा। हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस से 2015 में की थी।यह देखना भी दिलचस्प होगा कि लगभग 10 साल बाद क्या मुंबई को एक नया कप्तान मिलेगा? हार्दिक फिलहाल गुजरात के कप्तान हैं और मुंबई में उन्हें कप्तानी सौंपी जाती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। रोहित 2013 से मुंबई के कप्तान हैं। उनकी जगह हार्दिक को लीड करने का मौका मिल सकता है। हार्दिक टीम इंडिया के टी20 कप्तान भी हैं और अब तक अच्छी कप्तानी की है। रोहित के टी20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला कर सकता है।

भारत के वनडे विश्व कप अभियान

भारत के वनडे विश्व कप अभियान के दौरान टखने में चोट लगी थी। अगर हार्दिक मुंबई में शामिल होते हैं तो ट्रेड विंडो से टीम बदलने वाले आईपीएल के तीसरे कप्तान होंगे। इससे पहले 2020 में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स से अपनी टीम में ट्रेड से शामिल किया था। वहीं, 2020 में ही अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था।वैश्विक फंड मैनेजर सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स के स्वामित्व वाली टाइटंस फ्रेंचाइजी जब 2021 में अस्तित्व में आई थी, तो उन्हें मेगा नीलामी से पहले अन्य फ्रेंचाइजी द्वारा जारी पूल से तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी गई थी। टाइटंस ने हार्दिक और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि शुभमन गिल को सात करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा गया। हालांकि, गुजरात टाइटंस से दो सीजन खेलने के बाद हार्दिक उस टीम में लौटने को तैयार हैं जहां उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की।

शुभमन गिल भी कप्तानी का मौका

गुजरात टाइटंस के युवा और सलामी बल्लेबाद शुभमन गिल भी कप्तानी का अच्छा विकल्प हैं। काफी हद तक शुभमन ही गुजरात की अगली कप्तानी की चॉइस हो सकते हैं। आज कल टीमें युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने के लिए प्राथमिकता दे रही हैं। चाहे फिर दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत हों या कोलकाता नाइटराइडर्स के श्रेयस अय्यर।

Back to top button