x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा को BB17 में किया सपोर्ट,जानें दोनों के बीच का कनेक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – चर्चित टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है. हाल ही में शो का प्रीमियर एपिसोड टेलीकास्ट किया गया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर और साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेकर सबको हैरान कर दिया. अब प्रीमियर एपिसोड के बाद से ही मन्नारा हर तरफ छाई हुई हैं. दर्शकों को मन्नारा का गेम अच्छा लग रहा है. कई यूजर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं. खासकर मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी दोस्ती खूब पसंद की जा रही है. इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बहन का खुलकर सपोर्ट किया है.

प्रियंका ने दी बधाई

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने 89.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अपने परिवार के लोगों के साथ अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति निक जोनस और उनकी एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अब, जब उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री की है, तो प्रियंका ने उन्हें बधाई दी है।

Priyanka Chopra ने शेयर की तस्वीर

शुक्रवार की सुबह, Priyanka Chopra ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चचेरी बहन Mannara Chopra के साथ एक बड़ी पुरानी तस्वीर डाली। तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की मिस वर्ल्ड 2000 कॉम्पटिशन की है और उनके साथ काफी यंग मन्नारा खड़ी होकर पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने अपनी चचेरी बहन के चारों ओर अपनी बाहें फैला रखी हैं और पुरानी फोटो में वे दोनों मुस्कुरा रही हैं।प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है और बिग बॉस 17 के लिए उन्हें गुड लक कहा है. प्रियंका ने मन्नारा के साथ एक थ्रोबैक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा – ‘थ्रोबैक छोटी मन्नारा, गुड लक लिटिल वन.’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट और फाइटिंग स्पिरिट वाली इमोजी भी शेयर की है. इस पोस्ट के बाद से ही एक बार फिर मन्नारा चर्चा में आ गई हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा चोपड़ा को किया सपोर्ट

सिर पर ताज लगाए प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान फोटो में मन्नारा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्यारी फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने अपनी चचेरी बहन के लिए अपना सपोर्ट दिखाया और बिग बॉस 17 में उनके लिए उन्हें विश किया। उन्होंने लिखा, ‘थ्रोबैक टू लिटिल मन्नारा। गुड लक लिटिल वन।’ इसके बाद उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी और एक हाथ जोड़ने वाला इमोजी लगाया।

प्रियंका की बुआ की बेटी हैं मन्नारा

मन्नारा, चोपड़ा प्रियंका की चचेरी बहन हैं। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका के पिता की बहन हैं। मन्नारा 2018 में जोधपुर में प्रियंका और निक जोनस की शादी में शामिल हुई थीं। उन्होंने खासतौर पर साउथ फिल्मों में काम किया है। इस बीच, प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार ‘लव अगेन’ और ‘क्वांटिको’ में देखा गया था। वह अगली बार इल्या नैशुलर की ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में नजर आएंगी। इसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी हैं।वहीं, मनारा चोपड़ा के बिग बॉस 17 के सफर की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। फैंस ने पहले हफ्ते उन्हें सुरक्षित करने के लिए भर भरकर वोट्स दिए।

विवेक अग्निहोत्री की ‘जिद’ से किया अपना बॉलीवुड डेब्यू

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मन्नारा प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं. मन्नारा वैसे तो साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड फिल्म भी की है. मन्नारा ने विवेक अग्निहोत्री की ‘जिद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बाद भी उनका बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा. जिसके बाद मन्नारा ने साउथ सिनेमा का रुख कर लिया.

मन्नारा घर से बेघर होने के लिए हुई नॉमिनेट

लेकिन, अब बिग बॉस 17 में एंट्री के बाद से मन्नारा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. दर्शकों के बीच उनका अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है. हाल ही में मन्नारा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नॉमिनेशन के बाद रोती दिखाई दी थीं. वीडियो में मन्नारा अपने दोस्त विक्की जैन के धोखे से काफी आहत लग रही थीं. इस हफ्ते मन्नारा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं, लेकिन फैंस उनका जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. अभिनेत्री के साथ ही नावेद सोल और अभिषेक सिंह भी नॉमिनेट हुए हैं.

Back to top button