x
मनोरंजन

National Film Awards 2023: विवेक अग्निहोत्री ने Karan Johar को मिला अवॉर्ड जाहिर की नाराजगी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (National Film Awards) का मंगलवार को आयोजन किया गया था। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह (Shershah) को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसे लेने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) पहुंचे थे। करण का अवॉर्ड लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जब करण जौहर स्टेज पर अवॉर्ड लेने जाते हैं तो विवेक अग्निहोत्री मुंह बनाते हैं। इस वीडियो में विवेक के एक्सप्रेशन देखने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिया अवार्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसे लेने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर पहुंचे। जैसे ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करण जौहर को अवॉर्ड मिला तो ये देखकर विवेक अग्निहोत्री ने मुंह बना लिया। उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही करण जौहर स्टेज पर जाते हैं तो विवेक अग्निहोत्री तुरंत अपना मुंह बनाते हैं और अजीब सा एक्सप्रेशन देते हैं। जैसे की उन्हें करण जौहर का अवॉर्ड लेना बिल्कुल भी पसंद ना आया हो। यूजर्स विवेक का ये रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर की हटाई फोटो?

‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को जहां राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया, तो वहीं उनकी पत्नी पल्लवी जोशी को सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब मिला। अपनी इस खुशी को शेयर करते हुए हुए उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर अकाउंट) पर कई फोटोज शेयर की।विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपने ट्विटर पर चार फोटो शेयर की। पहली ही फोटो उन्होंने जो शेयर की है, जिसमें सभी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पोज कर रहे हैं, उसमें से उन्होंने सिंगर श्रेया घोषाल के पास खड़े करण जौहर को क्रॉप कर दिया है। उन्होंने उनके अलावा सभी की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की।

Back to top button