x
मनोरंजनवर्ल्‍डकप 2023

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी ने केएल राहुल लिए कही ये बात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – वनडे क्रिकेट विश्व कप इस महीने की शुरुआत में शुरू हो चुका है और आज शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच होने वाला है। अब तक दोनों ही टीमों ने विश्व कप पर दो-दो मैच जीत कर बढ़िया शुरुआत की है।इसी बीच खबर है कि मैच से पहले, अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी दोनों ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा की हैं और सुनील ने अपने दामाद केएल राहुल के शतक लगाने की भी कामना की है।

सुनील शेट्टी कही ये बात

सुनील शेट्टी को मुंबई के ‘लॉस कवॉस’ रेस्टोरेंट में देखा गया। ये रेस्टोरेंट बांद्रा वेस्ट में स्थित है। अक्सर यहां बी-टाउन सेलेब्स को देखा जाता है।सुनील शेट्टी अपनी वाइफ माना शेट्टी के साथ नजर आए। एक्टर ने फुल व्हाइट आउटफिट पहना था। माना ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू जींस में दिखीं। दोनों ने पोज भी दिया।पैपराजी ने सुनील शेट्टी से WC मैच इंडिया vs पाकिस्तान को लेकर कहा कि राहुल के 100 रन बनेंगे।

अथिया शेट्टी ने पूरी टीम दी शुभकामनाएं

भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच से पहले, अथिया शेट्टी ने मीडिया से बातचीत के दौरान टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं टीम को शुभकामनाएं देती हूं। भारतीय टीम को ठीक-ठीक पता है कि वे क्या कर रहे हैं।” अथिया के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी मैच पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। ईटाइम्स के मुताबिक, वह अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ मुंबई के बांद्रा में डिनर के लिए निकले थे। एक पेप ने कहा कि उनके दामाद केएल राहुल भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच में शतक लगाएंगे। जवाब में, शेट्टी ने कहा: “फिंगर क्रॉस कर लीं।

Back to top button