x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Allu Arjun की Pushpa 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देंगी दस्तक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से है. इस फिल्म से साड़ी पहने अल्लू अर्जुन का लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. वहीं, अब फिल्म से लीड हीरो ने ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) को लेकर एक बड़ा ऐलान कर डाला है. अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. नेशनल अवॉर्ड विनर साउथ अभिनेता ने एक नए पोस्टर के साथ बताया है कि ये फिल्म कब रिलीज होने जा रही है.

पुष्पा: द राइज सिनेमा जगत की ऐसी फिल्म है जिसने कई माइलस्टोन स्थापित किए। साल 2021 में आई ये फिल्म लाल चन्दन की स्मगलिंग पर बनाई गई है, जिसमें फिल्म का मेन प्रोटोगॉनिस्ट पुष्पा पहले लाल चन्दन की स्मगलिंग का छोटा प्यादा होता है जो बाद में इस धंधे का बादशाह बनकर उभरता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा की भूमिका निभाई है। वहीं रश्मिका मंदाना उनके ऑपोजिट नजर आई हैं। फिल्म ने कई सारे अवार्ड अपने नाम किए। पुष्पा ने बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड भी जीता है। ये फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में एक रही है। ऐसे में दर्शक पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा: द राइज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन के कई लुक सामने आ गए हैं, जिसने दर्शकों के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसी बीच फिल्म से फहाद फासिल का लुक भी रिवील कर दिया गया था। ऐसे में फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें पुष्पा का हाथ दिखाई दे रहा है. इस हाथ में सोने की अंगूठियां है और एक उंगली में रेड कलर की नेल पेंट लगी हुई है. पुष्पा ने कलाई में मोटा सा सोने का ब्रेसलेट भी पहना हुआ है. इस पोस्ट के साथ अल्लू अर्जुन ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. उन्होंने बताया कि ‘पुष्पा: द रूल’ अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 की ब्लॉकबस्टर हिट मूवी थी। इसने पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लोग इसके पार्ट टू का इंतजार करने लगे थे। बीच-बीच में खबरें आ रही थीं कि शूटिंग शुरू हो गई है। कहानी ऐसी होगी। इस दिन पर्दे पर आएगी। कुल मिलाकर लोग कयास लगा रहे थे। इसके बाद मेकर्स ने फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन का तो लुक रिवील भी कर दिया गया था। अब इसकी रियल रिलीज डेट सामने आ गई है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अगले साल 2024 में रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। पुष्पा 2 को अगले साल 2024 में 15 अगस्त के दिन वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा।

दरअसल, हाल ही में Allu Arjun को ‘पुष्पा’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। इस खबर से न सिर्फ एक्टर और उनके परिवारवाले। बल्कि चाहने वाले भी खुशी से गदगद हो गए थे। गर्व से उनका भी सीना 56 इंच का हो गया था। तमाम फोटोज और वीडियोज भी सामने आए थे। अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एक्शन-ड्रामा जॉनर पर आधारित फिल्म Pushpa 2 में अल्लू अर्जुन मोलेटी पुष्पा राज 2024 में स‍िनेमाघरों में धमाल मचाने वाले हैं।

इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिशियव हैंडल पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया। उसमें उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के सेट का दीदार कराया। साथ ही अपने आशियाने को भी दिखाय। एक्टर ने अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में बताया। वह सोकर उठने के बाद क्या-क्या करते हैं। घर पर रोजाना दोपहर 1 बजे बात करते हैं। रामोजी फिल्म सिटी में बने सेट तक पहुंचने के बीच वह फैन्स से भी रूबरू होते हैं। फिर जब वह सेट पर पहुंचते हैं तो तैयार होते हैं। अपने कॉस्ट्यूम्स सेलेक्ट करते हैं। उनका मेकअप होता है। उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ाई जाती है। फिर वह सेट पर जाते हैं। वहीं, डायरेक्टर सुकुमार, जिनके साथ वो पिछले 20 सालों से काम कर रहे हैं। वह भी एक्टर को अपना पहला प्यार बताते हैं। एक सीन भी शूट होता है, जिसमें अल्लु अर्जुन लॉरी में चंदन की लड़कियों को अपने स्टाइल में रखते नजर आते हैं।

रिपोर्टों से ये भी पता चलता है कि डायरेक्टर सुकुमार और उनकी पूरी टीम ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग कुछ ही हफ्तों में पूरी करने की कोशिश में लगी है। टीम एक्शन फिल्म के लिए एक प्रॉपर पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल की प्लानिंग भी कर रही है, जिसके फिल्म की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म में चंदन की लड़की की तस्करी की पूरी कहानी नाटक के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी और अंत में फहाद फासिल की एंट्री ने कहानी में तड़का लगा दिया था। अब पार्ट 2 की कहानी अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल की तकरार से शुरू होगी।

बताया जा रहा है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ऑफिशियल टीजर भी टीम द्वारा दूसरी किस्त की शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद रिलीज होने की उम्मीद है। इससे पहले, फेमस फिल्ममेकर ने पुष्टि की थी कि ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त पहले पार्ट से बड़ी और बेहतर होने वाली है। जाहिर है कि पार्ट 1 की भारी सफलता के बाद, एक बड़ी ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए, निर्देशक सुकुमार ने स्क्रिप्ट पर कई बार काम किया है।

Back to top button