x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अभिषेक मल्हान ने Manisha Rani को दिया अनोखा गिफ्ट ,तस्वीरें हुई वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान इन दिनों खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। यूट्यूब के बाद अब वो पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। एक्टर का नाम शो में ही 2 हसीनाओं के साथ जुड़ने की वजह से उन्हें खूब फेम मिला। वहीं, बिग बॉस खत्म होने के बाद भी अभिषेक का जलवा बरकरार है। कभी अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर अभिषेक चर्चा में बने हुए हैं तो कभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर। वहीं, अब उन्हें और मनीषा रानी को लेकर जो खबर सामने आई है वो वो काफी हैरान कर देने वाली है। फुकरा इंसान ने मनीषा को बिग बॉस से निकलते ही कुछ ऐसा तोहफा दिया जो शायद ही कोई अपने दोस्त को दे सकता है।

अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के बाद मुंबई में मिले। दोनों की री-यूनियन के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेंड कर रहे हैं। मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें देखा गया कि अभिषेक ने मनीषा को एक महंगा तोहफा गिफ्ट किया है।

बता दें, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी बिग बॉस के दौरान काफी करीब आ गए। इनकी दोस्ती वक्त के साथ बस गहरी होती गई। हर मुश्किल समय में ये दोनों एक-दूसरे का साथ देते दिखाई दिए। ऐसे में फैंस को इनकी दोस्ती काफी पसंद आई। अब शो खत्म होने के बाद भी अभिषेक और मनीषा अपनी दोस्ती निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब फुकरा इंसान बीमार थे तब भी मनीषा उनका ख्याल रखते नजर आई थीं। वहीं, अब हाल ही में ये दोनों एक बार फिर साथ नजर आए।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ खत्म होने के बाद अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और मनीषा रानी (Manisha Rani) मुंबई में मिले। अभिषेक से मिलने के लिए मनीषा रानी ने बिना प्लानिंग के ही तुरंत बिहार से मुंबई वापसी कर ली और यूट्यूबर से मिलने होटल चली गईं। वह अभिषेक के लिए एक बुके और केक लेकर गई थीं। वहीं, अभिषेक ने भी मनीषा को एक प्यारा तोहफा दिया।

अब ऐसा कहा जा रहा है कि अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी को एक खास तोहफा दिया है, जिसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उस जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो खत्म होने के बाद अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी मुंबई में मिले। अपने बेस्ट फ्रेंड से मिलने के लिए मनीषा बिहार से मुंबई एक होटल में बुके और केक लेकर पहुंची थीं। जिसके बाद अभिषेक भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी मनीषा को एक कीमती तोहफा दे डाला।

अभिषेक मल्हान ने ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ में मनीषा रानी से वादा किया था कि वह उन्हें आईफोन 14 प्रो मैक्स (Iphone 14 Pro Max) फोन गिफ्ट करेंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने मनीषा को आईफोन गिफ्ट किया। वह देखकर चौंक गईं। उन्होंने पहले अभिषेक से इतना महंगा गिफ्ट लेने से मना कर दिया। अभिषेक के बार-बार कहने के बाद मनीषा मानीं। फोन अनरैप करने के बाद वह बहुत खुश नजर आईं।

दरअसल, अभिषेक ने बिग बॉस के दौरान ही मनीषा से वादा किया था कि वो उन्हें Iphone 14 Pro Max गिफ्ट करेंगे। अब उन्होंने अपना ये वादा निभाते हुए मनीषा को आईफोन 14 Pro Max गिफ्ट कर दिया है। हालांकि, इतना महंगा गिफ्ट लेने से मनीषा ने इंकार कर दिया लेकिन अभिषेक के फाॅर्स करने के बाद उन्होंने इस गिफ्ट को एक्सेप्ट कर लिया। बात अगर इस फोन की कीमत की करें तो Iphone 14 Pro Max का प्राइस 1,27,999 से लेकर 1,89,900 रुपये तक है।

अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर साथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं, जो खूब वायरल हुईं। दोनों की साथ में फोटोज देख अभिषा फैंस बेहद खुश नजर आए। अभिषेक और मनीषा ने साथ में व्लॉग भी बनाया और अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।अभिषेक और मनीषा एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश दिखे। उन्होंने बिग बॉस के पलों को याद किया और डांस भी किया। क्लिप में उनकी बॉन्डिंग लाजवाब थी। साथ ही फैंस से वादा किया कि दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे।

Back to top button