x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस फरमाएंगी यह साउथ एक्ट्रेस -जानें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में देते जा रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग से फैंस काफी इम्प्रेस्ड हैं। खासकर यंग जनरेशन पर कार्तिक आर्यन का चार्म चल रहा है। ऐसे में उन्हें ढेरों प्रोजेक्ट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इस वक्त कार्तिक के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वहीं, वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जबसे इस फिल्म का सीक्वल बनने की खबर सामने आई है फैंस क्रेजी हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Sharma (@akanksharmaa)

पहली वाली ‘आशिकी’ मूवी साल 1990 में रिलीज हुई थी। करीब 33 साल पहले। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक, आज भी फेमस हैं। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘आशिकी 2’ को रिलीज किया गया। ये फिल्म भी दर्शकों को बहुत पसंद आई। अब ‘आशिकी 3’ की तैयारी चल रही है। कार्तिक आर्यन पहे ही फाइनल हो चुके हैं। हीरोइन की तलाश जारी थी, जोकि अब पूरी हो गई है। खबर है कि कार्तिक स्क्रीन पर साउथ एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे।

इसके अलावा जब ‘आशिकी 3’ से कार्तिक आर्यन का नाम जुडा तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस फिल्म में एक्टर लीड रोल निभाते नजर आएंगे। मगर उनके अपोजिट कौन होगी उसके नाम को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक ही हिरोइन को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के फिल्म में शामिल होने की अफवाहें उडी हैं। वहीं, अब ऐसा लगता है जैसे ‘आशिकी 3’ की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया। दरअसल, अब फिल्म में कार्तिक के साथ रोमांस करने वाली एक्ट्रेस को लेकर खास जानकारी सामने आई है।

चूंकि मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि ‘आशिकी 3’ में दर्शकों को नया चेहरा देखने को मिलेगा, इसलिए फिल्म के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश जारी थी। अब कहा जा रहा है कि साउथ एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा का नाम फिल्म के लिए फाइनल हो गया है।निर्माताओं ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का चयन कर लिया है। आकांक्षा शर्मा, जिन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम किया है, कथित तौर पर प्यार का पंचनामा अभिनेता के साथ मुख्य भूमिका के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। जानकारी के अनुसार, ‘आकांक्षा ने फिल्म के निर्माताओं के साथ कई बैठकें की हैं, और संभावना है कि चीजें तय हो सकती हैं। आकांक्षा एक नया चेहरा हैं, और आशिकी के निर्माता हमेशा नई जोड़ियों की तलाश में रहते हैं, चाहे वह राहुल रॉय और अनु अग्रवाल हों, या आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आशिकी 3’ के मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस फाइनली चुन ली है। अब कन्नड़ एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा का नाम इस फिल्म के लिए फाइनल बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म से आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। इतना ही नहीं आकांक्षा ने मेकर्स के साथ कई मीटिंग्स की हैं और अब उनका नाम फिल्म के लिए लॉक होने के काफी ज्यादा चान्सेस हैं।

इससे पहले, मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘आशिकी 3’ की लीड एक नया चेहरा होंगी। फ्रेंचाइजी के निर्माता ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी की जा रही है और शूटिंग अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले, मीडिया के साथ फिल्म पर चर्चा करते समय, कार्तिक ने टिप्पणी की थी, ‘आशिकी फ्रेंचाइजी कुछ ऐसी है जिसे मैं देखते हुए बड़ा हुआ हूं, और आशिकी 3 में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है।’

वैसे तो आकांक्षा शर्मा साउथ एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें हिंदी म्यूजिक वीडियो ‘कैसानोवा’ और ‘डिस्को डांसर 2.0’ में देखा गया था। वो बादशाह के ‘जुगनू’ सॉन्ग में भी हैं। उन्होंने साल 2022 में Trivikrama मूवी से डेब्यू किया था। कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ। पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई।

कार्तिक आर्यन ने जोड़ा था, ‘मैं भूषण के साथ सहयोग करने के लिए सम्मानित और आभारी महसूस करता हूं। इस अवसर के लिए कुमार और मुकेश भट्ट का शुक्रिया। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, और इस पर उनके साथ सहयोग करना निश्चित रूप से मुझे कई मायनों में आकार देगा।’ 5 सितंबर, 2022 को कार्तिक ने फिल्म की घोषणा की थी, जिसके निर्देशक अनुराग बसु होंगे।

बता दें, आशिकी 3 के मेकर्स ने कहा था कि वो इस फिल्म के सीक्वल के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आकांक्षा भले ही कन्नड़ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं लेकिन वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फ्रेश फेस होंगी। अब ये सभी रूमर्स इस फैक्ट के बाद काफी सच लग रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने आकांशा के नाम को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। फैंस भी अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आकांक्षा इससे पहले म्यूजिक वीडियो ‘डिस्को 82’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ चुकी हैं।कार्तिक आर्यन की अन्य फिल्मों की बात करें तो उन्हें ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कियारा आडवाणी संग देखा गया था। उनके पास ‘चंदू चैंपियन’ भी है, जो साल 2024 में रिलीज होगी।

Back to top button