x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

पंकज त्रिपाठी के पिता ने 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – : इन दिनों पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘ओएमजी 2’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ‘ओएमजी 2’ एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया है. वे 98 साल के थे. पिता की मौत से एक्टर को गहरा सदमा पहुंचा है और परिवार में मातम पसर गया है. पंकज त्रिपाठी के पिता ने पैतृक गांव बेलसंड में अपनी आखिरी सांस ली है। हालांकि उनके निधन की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी बेहद दुखी है और उनके फैंस भी इस पर शोक जाहिर कर रहे हैं।पंकज त्रिपाठी के पिताउम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. फिलहाल एक्टर के पिता की निधन की सही वजह का पता नहीं चल पाया है. वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए रवाना हो गए हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Avinash Gowariker (@avigowariker)

पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने एक्टर के पिता की मौत को लेकर ऑफिशियली स्टेटमेंट भी जारी कर दी है. स्टेटमेंट में कहा गया है, ” भारी मन से यह कंफर्म करना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे. उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया. उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा. पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन किसी बीमारी की वजह से हुआ है, या उम्र संबंधी, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पंकज त्रिपाठी अपने गांव जाने के लिए निकल चुके हैं। परिवार ने आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर के पिता के निधन की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पंकज त्रिपाठी के पिता अंतिम संस्कार 21 अगस्त को किया जाएगा।

बता दें कि पंकज के माता-पिता बिहार में रहते थे, जबकि पंकज अपने पत्नी और बेटी के साथ मुम्बई में रहते हैं. पंकज त्रिपाठी अपने पिता के काफी करीब थे. ऐसे में पिता का साया सिर से उठ जाने से एक्टर काफी गमगीन हैं. बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज से हैं. एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वे सपनों की नगरी मुंबई आए थे हालांकि उनके माता-पिता गांव में ही रह रहे थे. खबरों के मुताबिक एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार उनके गांव में ही किया जाएगा. इसके साथ ही बता दें कि एक बार बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता को इस बात में जरा भी दिलचस्पी नहीं है कि उनका बेटा क्या करता है। यहां तक की उन्हें ये भी नहीं पता था कि पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करते हैं।

पंकज त्रिपाठी अक्सर अपने इंटरव्यू में पिता का जिक्र करते थे और उनके साथ बिताए अपने खूबसूरत पलों को भी शेयर करते थे. एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि उनके पिता को ये नहीं पता है कि वे फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करते हैं. एक्टर ने खुलासा किया था कि उनके पिता मुंबई में बस एक ही बार आए थे लेकिन वे यहां रह नहीं पाए क्योंकि उन्हें मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी पसंद नहीं आई थी. इसलिए वे वापस गांव चले गए और वहीं रह रहे थे. इतना ही नहीं बल्कि पंकज ने बताया कि उनके पिता एक बार ही मुंबई आए हैं। दरअसल, उनके पिता को यहां के बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं थी। इतना ही नहीं वो कभी भी थिएटर में फिल्में नहीं देखते थे। इतना ही नहीं बल्कि वो घर पर भी तभी अपने बेटे की फिल्मों को देखते थे, जब कोई उन्हें टीवी या फिर कंप्यूटर पर दिखाता था। कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी ने मां और पिता के लिए घर में टीवी लगवाया था।

वहीं 2018 में’ओएमजी 2′ एक्टर ने एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे एक्टिंग में करियर बनाए. दरअसल उनके पिता का सपना था कि वे डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करें. पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। एक्टर ने कहा था कि वह बिहार के गोपालगंज स्थित जिस इलाके से आते हैं, वहां लोग बस दो ही प्रोफेशन जानते हैं- एक तो डॉक्टर और दूसरा इंजीनियर। हालांकि पंकज त्रिपाठी एक्टर बन गए, और उन्हें मां और पिताजी का खूब सपोर्ट मिला। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि बस उनके पिता को यही चिंता सताती रहती थी कि बेटा रोजी-रोटी कमा पाएगा या नहीं।

Back to top button