x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अभिषेक मल्हन हुए घटिया राजनीति के शिकार? ,वायरल वीडियो में एल्विश यादव के दोस्तों ने खोली पोलपट्टी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव को मिली जीत का सेलिब्रेशन सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों ने ही नहीं बल्कि उनके फैंस ने भी किया। हालांकि अब एल्विश यादव का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे फैंस काफी नाराज हैं और उन्हें ये लग रहा है कि अभिषेक मल्हान के साथ बिग बॉस के घर में घटिया पॉलिटिक्स खेली गई है। यूट्यूबर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हन के बीच कांटे की टक्कर थी। लेकिन शो एल्विश ने जीता। कई फैंस वाइल्ड कार्ड एंट्री के बावजूद ट्रॉफी जीतने के लिए एल्विश यादव को बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि उनसे ज्यादा अभिषेक मल्हान ट्रॉफी जीतना डिजर्व करते थे। बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म होते ही एल्विश यादव के उनके दोस्तों के साथ समय बिताते हुए का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एल्विश यादव, जो कि वाइल्डकार्ड थे, उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को जीता है। और ऐसा करके उन्होंने इतिहास रच दिया है। खैर। जब वह अपने दोस्तों से मिले, तो वहां के कुछ क्लिप्स वायरल हुईं। किसी में वह खुद के वोटिंग काउंट्स बताते हुए दिखे। तो कुछ क्लिप में व्लॉगग अनुनय सूद खुद अपनी पोल पट्टी खोलते हुए नजर आए।एक वीडियो में 15 मिनट में मिली वोटिंग पर भी बात करते नजर आए। हालांकि, इन सबके बीच एल्विश यादव और उनके दोस्त अनुनय सूद का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे यूजर्स का गुस्सा भड़क गया है।जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी 2 का सीजन अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा था, वैसे-वैसे परिवार के अलावा कई और मेहमान भी सलमान खान के शो के अंदर एंटर हुए थे। शो में डिजिटल क्रिएटर अनुनय सूद और मोहित मनोचा भी पहुंचे थे।

एक यूजर ने लिखा, ‘घर में जो 2 व्लॉगर आए थे, वो एल्विश यादव को पहले से ही जानते थे। लेकिन उन्होंने मेकर्स और हाउसमेट्स के सामने ऐसे दिखाया कि वह उसे नहीं जानते हैं। अनुनय सूद ने कैमरे पर पूरा प्लान बता दिया। यार कितना घटिया पॉलिटिक्स हुआ अंदर-बाहर। अभिषेक मल्हन के खिलाफ। बहुत ही शर्मनाक।’ इसके अलावा अन्य ने भी अनुनय सूद को खरी खोटी सुनाई और कहा कि अभिषेक मल्हन के खिलाफ घर के अंदर कितनी घटिया पॉलिटिक्स हुई है। करमा इन्हें जरूर एक दिन करारा जवाब देगा।

बिग बॉस खत्म होने के बाद इन दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें व्लॉगर अनुनय सूद एल्विश यादव को ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें बिग बॉस के घर में सिखा-पढ़ाकर भेजा गया था। इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद फैंस अपना गुस्सा काबू नहीं कर पा रहे हैं। एक शख्स ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “जो दो व्लॉगर घर में आए थे, एल्विश यादव उनसे पहले से जुड़े हुए हैं, लेकिन वह मेकर्स और हाउसमेट्स के सामने ऐसे दिखा रहे थे, जैसे वह उन्हें जानते नहीं हैं।

सच कितना भी छिपा लो, एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है। कुछ ऐसा ही हो रहा है अब ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के साथ। 58 दिन चले इस सीजन के आखिरी हफ्ते में घर के अंदर कई मेहमान आ रहे थे। इस दौरान कुछ व्लॉगर्स भी आए थे। इसमें अनुनय सूद, जो कि एक डिजिटल क्रिएटर हैं। व्लॉगर हैं। वह भी शो में नजर आए थे। इसके अलावा मोहित मनोचा भी आए थे, जो कि वह भी पेशे से यही काम करते हैं। अब इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि बेहद शॉकिंग है।

अनुनय सूद वीडियो में एल्विश यादव और कुछ लड़कों के साथ एक होटल रूम में नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्हें एल्विश के दोस्त का वॉइस नोट आया था। उसमें कहा गया था- ‘ट्रॉफी घर ही आनी चाहिए। और ये बात तीन बार बोली गई।’ तभी एक लड़के ने कहा कि उन्होंने अनुनय को बहुत सिखाकर शो में भेजा था। तब अनुनय ने भी बताया कि, ‘इन लोगों ने मुझे इतना सिखाया था कि लगा कि मैं खुद न भूल जाऊं कि क्या बोलना है। फिर मुझसे पूछा गया कि क्या तुम एल्विश को जानते हो, तो मैंने कहा नहीं, मैं नहीं जानता और मैं तो आज तक उनसे मिला ही नहीं।’

वहीं, मोहित की भी एक क्लिप उसी रूम से सामने आई, जहां वो घर के अंदर अभिषेक मल्हन से बात कर रहे थे। तब फुकरा ने उनसे कहा था कि वो इस शो को जीतने के लिए डिजर्विंग हैं। फिर मोहित ने बोला था कि ‘तेरा ऐसा हाल है कि प्राइम मिनिस्टर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बस वेटिंग में मत रह जाना।’ यही क्लिप उस रूम में एल्विश के सामने प्ले की गई और सब जोर-जोर से हंसने लगे। अब इस क्लिप को देखने के बाद फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि अभिषेक मल्हन के खिलाफ कितनी बड़ी राजनीति की गई।

अनुनय सूद ने गलती से अपना पूरा प्लान कैमरे के सामने खोल दिया। अभिषेक मल्हान के साथ अंदर और बाहर कितनी गन्दी पॉलिटिक्स खेली गई। शर्म आनी चाहिए”। दूसरे यूजर ने लिखा, “देखो भाई, इन लोगों ने मिलकर मजाक बना रखा है”। अन्य यूजर ने लिखा, “अनुनय सूद को पीटना चाहिए? आपको बता दें कि अभिषेक मल्हान डेंगू की वजह से इस वक्त अस्पताल में हैं।

Back to top button