x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Mandap Trailer Out : बंदूक ताने दमदार भूमिका में दिखी आम्रपाली,दहेज प्रताड़ना से परेशान एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई –आज हमारे समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात होती है। लेकिन इस बात को अमल में कितना लाया जाता है, आज भी यह एक बहुत बड़ा सवाल है। हर मां बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी अच्छे घर में हो, लेकिन अच्छे घर में रिश्ता करने लिए एक पिता का कमर टूट जाती है। जब लड़के वाले मुंह खोलकर दहेज की मांग करते हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘मंडप’ दहेज प्रथा पर आधारित है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है।जमाना मॉर्डन हो गया है। मगर आज भी समाज में कुछ लोग हैं, जो दहेज जैसी कुप्रथा में विश्वास रखते हैं। इसके चलते महिलाओं को खासकर गांव की लड़कियों को इसके दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं। सास ससुर के ताने हों, तो जीना मुहाल हो जाता है। इस तरह की प्रताड़ना हर दिन सैकड़ों लड़कियां झेलती हैं, लेकिन डर और सपोर्ट न होने के कारण कुछ बोल नहीं पातीं।

View this post on Instagram

A post shared by Roshan Singh (@roshansrkmusic)

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के फिल्म ‘मंडप’ में काम करने की चर्चा तेज थी। अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद यूनिक है। इसका रन टाइम 3 मिनट और 45 सेकंड है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं। जबकि सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं।भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का बोलबाला देखने को मिलता है। उनकी जोड़ी फैंस के बीच हिट है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं और अब उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म (मंडप) का नाम शामिल हो गया है। इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें आम्रपाली का दयालु और रौद्र दोनों रूप देखने को मिल रहा है।

फिल्म ‘मंडप’ के ट्रेलर की शुरुआत दहेज के लेन देन से होती है। जब लड़के के घर वाले लड़की की पिता से मांग करते हुए कहते हैं, ‘तीस लाख रुपया नगद, समान ऊपर से, अउर चार चक्का पक्का।’ तभी हीरो की एंट्री होती है और उसके पिता लड़की के पिता से पूछते है, ‘कईसन बा लड़का? लड़की के पिता कहते हैं, ‘लईका हमरा के पसंद बा, हमार बेटियां से खूब जोड़ी जमी।’ ट्रेलर में दिखाया जाता है कि हीरो और हीरोइन की शादी हो रही है। उधर लड़के के घर वाले दहेज के कुछ बचे हुए पैसे की डिमांड कर रहे हैं। जब लड़की को पता चलता है कि उसके पिता ने सब कुछ गिरवी रखकर दहेज के पैसे जमा किए हैं तो वह बारातियों पर बंदूक तान कर कहती है , ‘जब तक दहेज क पाई पाई लौटा न देब, तब तक ई बारात इंहा से वापस नाही जाई।’

अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं, ‘आज भी हमारे समाज में दहेज की बहुत बड़ी समस्या है। कभी- कभी लड़के को भी पता नहीं चलता है कि उसकी शादी में कितना दहेज लिया जा रहा है। इस फिल्म में एक सीन ऐसा है, जब शादी के समय वर पक्ष के लोग लड़की के पिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं और लड़का चुप चाप सब देख रहा है। लड़की कहती है कि सबके सामने मांग में सिंदूर भर कर सात जन्म निभाने का वादा करते हो और आज हमारे पिता को लोग परेशान कर रहे हैं और तुम चुप चाप देख रहे हो ? आज भी हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम भले ही आधुनिक सोच के हो गए हो लेकिन हम अपने बड़ों के सामने बात नहीं करते हैं। यह उनके प्रति सम्मान हो सकता है, लेकिन अगर कहीं गलत हो रहा हो तो आवाज उठाना चाहिए।’

मंडप’ के ट्रेलर की शुरुआत मशहूर अभिनेता संजय पांडे और सुशील सिंह के उस संवाद से होता है जिसमें अपने बेटे की शादी के लिए दहेज की बात कर रहे होते हैं। सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की शादी हो जाती है लेकिन दहेज की मार यहां आम्रपाली को झेलनी पड़ती है।वहीं वर पक्ष यानी निरहुआ के परिवार वालों द्वारा दहेज की डिमांड पर अपने पिता की संपत्ति को गिरवी देख अम्रपाली दुबे में राइफल लेकर निरहुआ के ऊपर तान देती है और निरहुआ को होस्टेज बना लेती है। इसके बाद क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। ट्रेलर में देश प्रथा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर सार्थक संवाद भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं फिल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री आम्रपाली दूबे कहती हैं, ‘फिल्म ‘मंडप’ के जरिए बहुत ही खूब सूरत संदेश देने की कोशिश की गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ कह देने से बात नहीं बनेगी,बल्कि इस पर अमल भी किया जाना चाहिए। भले ही आज दुनिया आधुनिक हो गई है। बेटियां देश दुनिया में गौरव की मिसाल पेश कर रही हैं, लेकिन आज भी समाज में दहेज प्रथा का चलन देखने को मिलता है और बेटियों को आज भी इसके दुष्परिणाम झेलने को मिलते हैं। पिता अपनी बेटी को जिगर का टुकड़ा समझता है और उसकी खुशी के लिए अपनी जिंदगी की सारी कमाई दाव पर लगा देता है, फिर भी दहेज लोभियों का पेट नहीं भरता है। लेकिन आज की लड़कियां काफी जागरूक हो चुकी है। जिस तरह की मेरी भूमिका इस फिल्म में है, वह भूमिका आज की लड़कियों के लिए एक मिसाल पेश करेगी।’

कुल मिलाकर ‘मंडप’ एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, ऋतु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।मंडप’ को लिखने वाले मनोज पांडे हैं। जबकि संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, उमा लाल यादव हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और एडिटर जीतेंद्र सिंह “जीतू” हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, कला राजीव शर्मा और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Back to top button