x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Yaariyan 2 Poster Out:एक दुल्हन के पीछे दो पक्के यार, जानें कब रिलीज होगी दिव्या खोसला कुमार की फिल्म


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टी-सीरीज के बैनर तले बनी फिल्म यारियां-2 को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में मीजान जाफरी पर्ल वी पुरी प्रिया प्रकाश वॉरियर और दिव्या खोसला कुमार जैसी मल्टीस्टार कास्ट नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया है और साथ ही यारियां-2 का टीजर कब रिलीज होगा ये भी बताया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। गदर 2, ओएमजी 2 के बाद अब यारियां 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां… साल 2014 में रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह और हिमांश कोहली स्टारर ‘यारियां’ को फैंस ने बहुत पसंद किया था। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Divya khosla (@divyakhoslakumar)

वहीं अब यारियां 2 का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। अब जल्द ही मेकर्स फिल्म ‘यारियां-2’ के साथ बिग स्क्रीन पर ऑडियंस के बीच लौटने वाले हैं। इस फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और टीवी हार्टथ्रोब पर्ल वी पुरी नजर आएंगे। लंबे समय तक फिल्म ‘यारियां-2’ को लेकर ऑडियंस की बेसब्री बढ़ाने के बाद अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।यारियां 2 में बिल्कुल फ्रेश पेयर दर्शकों को देखने को मिलेगा। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टी-सीरीज ने इस फिल्म का पहला पोस्टर आउट किया। जिसमें दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। उनका एक हाथ मीजान जाफरी के कंधें पर हैं और दूसरा पर्ल वी पुरी के कंधे पर। मीजान के चेहरे पर पोस्टर में जहां शरारत भरी हंसी है, तो वहीं पर्ल वी पुरी काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “कजिन बाय ब्लड, फ्रेंड बाय च्वाइस। दोस्ती और भावनाओं की रोलर कोस्टर राइड की एक झलक आपके सामने है।इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने कैप्शन में लिखा, “अपनी मां के आशीर्वाद से, मैं आप सभी के साथ अपनी फिल्म का पोस्टर साझा कर रहा हूं। यारियां 2 फिल्म को राधिका राव और विष्णु सापरु ने डायरेक्ट किया है।’यारियां-2 का पहला पोस्टर शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने मिजान जाफरी की फिल्म के टीजर रिलीज डेट की भी घोषणा की। मेकर्स ने बताया कि दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी स्टारर ‘यारियां-2’ का ट्रेलर कल रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू कर रहे हैं। मिजान-पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला कुमार के अलावा फिल्म में यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Divya khosla (@divyakhoslakumar)

ये म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, यारियां 2 का टीजर वीडियो कल यानी 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी बता दें, यारियां का सीक्वल करीब 9 साल के बाद बड़े पर्दे पर आ रहा है।यारियां फिल्म में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए थे। यारियां के पहले पार्ट को भी राधिका राव और विनय सप्रू ने ही डायरेक्ट किया था। बता दें फिल्म यारियां को दर्शकों द्वारा दोस्ती, प्यार और खूब सारे इमोशन्स और ड्रामा के लिए पसंद किया गया था

Back to top button