x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिग बॉस कपल कीथ सिकेरा और रोशेल राव अब बनने वाले हैं पेरेंट्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स एक के बाद एक गुड न्यूज शेयर करने वाले हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़, गौहर खान, इशिता दत्ता मां बनी हैं।वहीं अब टीवी का एक और कपल पेरेंट्स बनने वाला है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री और मॉडल रोशेल राव और कीथ सिकेरा की।

एक्स बिग बॉस कपल रहे एक्टर कीथ सिकेरा और रोशल राव ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ ये प्यारी गुडन्यूज शेयर की है। इस स्टार कपल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसमें अदाकारा पिंक कलर की बिकिनी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। साथ ही उनके पति और एक्टर कीथ सिकेरा बेबी पिंक शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए।

कैप्शन में लिखा है, ‘दो छोटे हाथ, दो छोटे पैर, एक बेबी गर्ल या फिर बॉय… हम मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। जी हां, आपने सही अंदाज लगाया। हम मम्मी-पापा बनने वाले हैं। शुक्रिया जीसस इस बेहद खूबसूरत तोहफे के लिए और आप सभी को आपके प्यार और सपोर्ट के लिए। कृपया हम पर आशीर्वाद बनाए रखें.. इस नए सफर पर।’

Back to top button