x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आलिया भट्ट पैपराजी के सामने रणवीर सिंह पर बुरी तरह भड़की,जाने पूरा मामला -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – स्टार एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेडेट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जब इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था तब ही से फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब रिलीज होने के साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हर जगह छा गई है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने डायरेक्टर करण जौहर के साथ फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट किया। तीनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आए। वहीं रणवीर सिंह अपने मस्ती के मूड में दिखे लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से आलिया भट्ट को गुस्सा आ गया।

रणवीर अपनी मस्ती से बाज नहीं आते और वह आलिया को कभी इधर करते हैं तो कभी उधर। ऐसे में आलिया परेशान हो जाती हैं और फिर उनका हाथ पकड़कर उन्हें बीच में आने को कहती हैं और खुद साइड में खड़े होकर पोज देती हैं।इससे परेशान होकर आलिया रणवीर से कहती हैं कि क्या हो गया है तुम्हें? हालांकि रणवीर की इन हरकतों पर बाद में आलिया हंसती हुई नजर आईं। फिलहाल दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को अबतक काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस मूवी में आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आ रहे हैं। सभी ने जबरदस्त एक्टिंग की है। ऐसे में लोगों का ये मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली है। वैसे भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इससे पहले दोनों गली ब्यॉज में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Back to top button