x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने Nitin Desai के निधन पर डाली भावुक पोस्ट,किया ये खुलासा -जानें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज सुबह फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई। इस खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। दरअसल, आज सुबह कला निर्देशक नितिन देसाई ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।बॉलीवुड के मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई के निधन ने पूरे फिल्म गजत को शोक में डाल दिया है। बुधवार सुबह उनके स्टूडियो के एक कमरे में देसाई का शव पंखे से लटकता मिला। अक्षय कुमार, आमिर खान समेत कई कलाकार उनके निधन पर शोक जता चुके हैं। अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की उस काली दुनिया पर अपने दिल की बात कही है, जो यहां के कलाकारों को आत्महत्या के फैसले तक पहुंचा देती है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट में ‘बॉलीवुड की लोनली डेथ्स’ पर एक लंबी पोस्ट साझा की है।एक लंबे ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की आलोचना की और बताया कि कैसे लोग यहां बिल्कुल अकेले पड़ जाते हैं। उन्होंने लिखा, ‘यह एक ऐसी दुनिया है, जहां आप कितने भी सफल हो जाएं, आखिर में आप हार ही जाएंगे। आखिर में आपके चारों तरफ सबकुछ होगा, लेकिन आपके लिए कुछ भी नहीं होगा। जिसे भी आप सफलता समझते हैं, यहां सबकुछ बहुत जल्दी मिलता है, शोहरत, वैभव, पैसा, प्रशंसक, चापलूस, रिबन, महिलाएं, अफेयर।’ आप अप्रासंगिक होने लगते हैं, लेकिन प्रसिद्धि, पैसा और प्रासंगिकता की आपकी लत इतनी तीव्र है कि आप इसकी मांग करने लगते हैं। जितना अधिक तुम मांग करते हो, उतना अधिक तुम अलग-थलग हो जाते हो। यह एक अंधेरी सुरंग है जिसमें आप अकेले ही गिरते चले जाते हैं। उस सुरंग में क्या हो रहा है ये सिर्फ आप ही जानते हैं।

विवेक ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड की काली सच्चाई के बारे में बताते हुए लिखा, ‘आप खुद को बिना मेकअप, बिना फैन्स के अच्छे नहीं लगते। आपके पास सिर्फ एक ही फैन बचता है, आपके ठीक ऊपर, आपकी छत पर। यह फैन ही आपके अकेलेपन का अंत कर सकता है। कुछ लोग वहां ठहर जाते हैं, हर पल मरने के लिए। कुछ फांसी लगा लेते हैं। आमतौर पर यह ऐसे ही खत्म होता है।’ बुधवार सुबह देसाई का शव उनके स्टूडियो के एक कमरे में फांसी के फंदे से बरामद किया गया था। उनके आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक है। देसाई ने ‘देवदास’, ‘लगान’, ‘बाजीराव मस्तानी’ ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसे फिल्मों का सेट तैयार किया था।

Back to top button