x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉलीवुड में शोक : मशहूर डिजाइनर नितिन देसाई ने पैसों की तंगी से किया सुसाइड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार की सुबह मुंबई के एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर ली। नितिन एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में दुनियाभर में फेमस थे। नितिन देसाई ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

नितिन देसाई का शव संदिग्ध हाल में मिलने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने अभी तक उनकी मौत के कारण के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उन्होंने सुसाइड किया है. हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नही आए थे। तभी उनके बॉडी गार्ड और दूसरे लोगो ने दरवाजा खटखटाया पर दरवाजा किसी ने नहीं खोला। खिड़की से देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।नितिन देसाई का पोस्ट नितिन देसाई हर साल सेवा के तौर पर मुंबई के मशहूर गणपति पंडाल ‘लालबाग चा राजा’ का सेट बनाते थे। इस साल वो छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का सेट बनाना चाहते थे।

Back to top button