मुंबई – बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म Oh My God 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। जल्द ही फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ बड़े पर्दे पर धमाल मचने के लिए तैयार है। उसी बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार मूवी में भगवान शिव का किरदार निभा रहे है। पहली बार अक्षय को इस अवतार में देखकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड है।
फिल्म ओह माई गॉड 2 का ट्रेलर आज यानी 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाना था। लेकिन OMG 2 के ट्रेलर को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज को टालने की वजह खुद एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बताई है। अक्षय कुमार ने ट्वीटर पर पोस्ट किया और लिखा नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर दुख और यकीन नहीं हो रहा है। वह प्रॉडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे..।
अक्षय कुमार ने पोस्ट में लिखा नितिन देसाई के दुखद निधन के बारे में जानकर यकीन नहीं हो रहा है। वह प्रॉडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया है। यह एक बड़ा नुकसान है, आज उनकी इज्जतत करते हुए हम OMG 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे है। इसे कल सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। ओम शांति।
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने कर्जत बुधवार की सुबह मुंबई के अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दीजिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नितिन एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में दुनियाभर में फेमस थे। नितिन देसाई ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।