
मुंबई – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में एक रोमांटिक वेकेशन का मजा लेते नजर आए। गत जुलाई महीने में इस कपल ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ शानदार छुट्टियां बिताई और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। दरअसल गत 18 जुलाई 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया था और इसी खास मौके पर वह अपने परिवार के साथ एक स्पेशल वेकेशल पर गई थीं।
चैक पेटर्न की बिकिनी पहने प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ बीच वेकेशन एंजॉय करने निकली हैं. इस पिक्चर में कपल का प्यार साफ देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य पिक्चर में निक जोनस बेटी मालती के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। पिता और बेटी का प्यार इस पिक्चर में अलग ही नजर आ रहा है।
फैंस का कहना है कि प्रियंका और निक के वेकेशन की ये सबसे खूबसूरत फोटो है, जिसमें वो अपनी बेटी मालती को बड़े ही प्यार से निहार रहे हैं।निक जोनस की ये फोटो भी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। उनका कहना है कि पिंक कलर की शर्ट में वो खुद गुलाबी-गुलाबी नजर आ रहे हैं।