x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

TMKOC में दिखेगी दया बेन,असित मोदी ने किया खुलासा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शो ने हाल में ही 15 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस मौके पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने रिएक्ट किया। साथ ही ‘दयाबेन’ की वापसी पर बड़ा अपडेट भी दे डाला। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘जेठालाल’ की पत्नी ‘दयाबेन’ पिछले 6 साल से शो से गायब है। मां बनने के वक्त उन्होंने शो से ब्रेक लिया था। लेकिन फिर वह लौटी ही नहीं। फैंस बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार आज भी कर रहे हैं।

अब आखिरकार जल्द ही वह दिन भी आने वाला है, जब एक बार फिर दिशा दयाबेन बनकर दर्शकों को हंसाएंगी। असित मोदी लंबे समय से नई दयाबेन की तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें दिशा जैसी एक्ट्रेस नहीं मिलीं। वह दिशा को भी वापसी के लिए मना रहे थे। अब असित ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया है कि दिशा वकानी शो में वापसी कर रही हैं।

हाल ही में, TMKOC के 15 साल पूरे होने पर असित ने एक इवेंट आयोजित किया, जहां उन्होंने इसका एलान किया। इवेंट में असित ने कहा-उन्होंने आगे कहा, ‘दया भाभी को लोगों ने खूब प्यार दिया। इन सालों में उन्होंने खूब हंसाया गुदगुदाया है। आज भी फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं जल्द ही दया भाभी उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakani) की जल्द वापसी शो में होगी।’

Back to top button