x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Bigg Boss OTT 2 वीकेंड का वार में एल्विश यादव के रोने पर बुरी तरह भड़के फेन्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – जिओ सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग होने वाला रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 किसी न किसी वजह से हर दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे है। इस शो को फेन्स काफी देखना पसंद करते है। फ़िलहाल Bigg Boss OTT 2 अपने घर के सदस्यों की वजह से सुर्खियों में छाया रहता हे। इस बार वीकेंड का वार में कुछ ऐसा हुआ जो अपने कभी नहीं देखा होगा।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शो में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की जोड़ी जमकर धमाल मचा रही है। शो के होस्ट सलमान खान हर ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में किसी ना किसी घर वाले की क्लास लगाते नजर आ जाते है। इस बार उनके निशाने पर कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव आ गए। वीकेंड का वार में सलमान खान ने एल्विश को इतना लताड़ा कि वो रो पड़े। एल्विश की मां को भी शो पर बुलाया गया। जिसके बाद एलवीश यादव के फेन्स सलमान खान के इस बेहेवियर से काफी नाराज है। एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने एल्विश की फैन आर्मी और स्टारडम को लेकर भी काफी कुछ कहा। इस दौरान शो में एल्विश की मां को भी लाया गया। इन सबसे यूट्यूबर के फैंस काफी ज्यादा नाराज है। सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान को काफी खरी खोटी सुना रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश ने अपने साथियों अभिषेक और मनीषा के साथ मिलकर बेबिका के साथ अपमानजनक व्यवहार किया था। इसी मामले को लेकर सलमान खान ने एल्विशा की क्लास लगाई थी। एल्विश ने बेबिका धुर्वे को लेकर कुछ काफी खराब भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। सलमान ने इसकी वीडियो क्लिप भी घरवालों को दिखाई थी। जिसमें मेकर्स ने एल्विश द्वारा बोले गए कुछ शब्दों को बीप भी कर दिया था। सलमान इसी पर भड़के हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने सलमान को खूब ट्रोल किया।

Back to top button