तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ले सकते है संन्यास
मुंबई – तेंज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी वजह है कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भुवनेश्वर जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि फैंस को ऐसा सोचने पर किसने मजबूर किया। ऐसा क्या हुआ अचानक कि भुवी के रिटायरमेंट की बात होने लगी है। आइये हम आपको बताते हैं।
Bhuvneshwar Kumar changed his bio from Indian cricketer🇮🇳 to Indian🇮🇳 pic.twitter.com/XLKIdcFKO3
— Gaurav Agarwal (@7Gaurav8) July 27, 2023
33 साल के धुरंधर स्विंग पेसर भुवनेश्वर कुमार जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. यूपी से ताल्लुक रखने वाले भुवी ने इस बारे में इशारा किया है। हालांकि, अभी इस रिपोर्ट पर भरोसा करना मुश्किल लग रहा है लेकिन उनके इंस्टाग्राम हैंडल के बायो में ‘इंडियन क्रिकेटर’ शब्द से हटकर सिर्फ ‘इंडियन’ लिखा गया है। वहीं, ट्विटर के बायो में अब भी उन्होंने ‘इंडियन क्रिकेटर’ ही लिख रखा है। अब चाहे वजह कुछ भी हो, लेकिन उन्होंने इस बायो अपडेट शे ही संन्यास की अफवाह जरूर उड़ा दी है।
भुवी ने इसे बदलकर सिर्फ अब ‘इंडियन’ कर दिया है। उनके ऐसा करने से अटकले लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि ट्विटर पर अब भी उनकी बायो में ‘इंडियन क्रिकेटर’ ही लिखा हुआ है। सिर्फ बायो बदलने की वजह से खिलाड़ी के संन्यास का अनुमान लगाना थोड़ा अटपटा है। हालांकि इस बात में कितना सच छुपा है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।